फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Immoral business was going on at doctors house, four arrested including woman

सहारनपुर : डॉक्टर के घर चल रहा था अनैतिक धंधा,  महिला सहित चार गिरफ्तार, चिकित्सक मौके से फरार 

Sun, 18 Apr 2021 07:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Apr 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: Immoral business was going on at doctors house, four arrested including woman
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में ट्रांसपोर्टनगर के आवासीय क्षेत्र में छापा मारकर पुलिस ने एक घर में चल रहे अनैतिक धंधे का भंडाफोड़ किया। यह मकान एक डॉक्टर का है, जो स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत बताया जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौके से महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

विज्ञापन

 
एसपी सिटी राजेेश कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर सूचना मिली कि ट्रांसपोर्टनगर में डॉक्टर के मकान में अनैतिक धंधा चल रहा है। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी, महिला थाना इंस्पेक्टर सरिता सिंह और थाना जनकपुरी से पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा।
विज्ञापन


मौके पर एक महिला के साथ तीन पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पकड़े गए आरोपियों में इंतजार निवासी खाताखेड़ी, आशु अरोड़ा, शुभम धीमान निवासी मोहल्ला जनकपुरी और कंबोह का पुल निवासी महिला शामिल है। महिला को इंतजार ही डाॅक्टर के घर लेकर आया था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मकान मालिक डॉक्टर हो गया फरार 
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मौके से आरोपी डॉक्टर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शुरूआती जांच में सामने आया है कि वह डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है, लेकिन वह किस जिले में तैनात है, इसकी जानकारी की जा रही है। 


कुछ समय पूर्व बनाया था मकान 
एसपी सिटी ने बताया कि डॉक्टर ने कुछ समय पूर्व ही ट्रांसपोर्टनगर में मकान बनाया था। नीचे के हिस्से में जिम (व्यायामशाला) चलता है। ऊपर के हिस्से अनैतिक धंधा चल रहा था। जांच में पता चला कि डाक्टर का परिवार सरकारी आवास में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed