फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur has recorded the highest rainfall in the month of January in the last seven years

यूपी: बारिश ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड, तापमान में आई तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट

Tue, 28 Jan 2020 10:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Jan 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur has recorded the highest rainfall in the month of January in the last seven years
सहारनपुर में हुई तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला

वसंत का मौसम आ चुका है, लेकिन सर्दी भागने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से शीत लहर का प्रकोप फिर से बढ़ गया है, क्योंकि तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

विज्ञापन


सहारनपुर में पिछले सात साल के दौरान इस बार जनवरी माह में सर्वाधिक बारिश मौसम विभाग द्वारा रिकॉर्ड की गई है। त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वैधशाला के इंचार्ज सुभाष वर्मा ने बताया कि इस बार अकेले जनवरी माह में 90 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि पिछले करीब सात साल में जनवरी माह में इतनी बारिश नहीं हुई। पिछले दो दिन में ही 20 एमएम बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। बारिश होने से अधिकतम तापमान भी 19 से घटकर 16 और न्यूनतम छह से घटकर पांच डिग्री सेल्सियस पर आ चुका है। बुधवार को भी बारिश की प्रबल संभावना है। बारिश होने के कारण जहां टूटी सड़कों की दशा बिगड़ चुकी है, वहीं देरी से बोई गई गेहूं की फसल भी पीली पड़ने लगी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौसम के बिगड़े तेवर, पश्चिमी यूपी में सर्द हवा के साथ तेज बारिश, आज और कल ऐसा रहेगा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान श्यामवीर त्यागी, रामपाल सिंह पुंडीर, अनिल सिंह, रामभूल सिंह, राजपाल सिंह, महेश कुमार और यशपाल त्यागी ने बताया कि बारिश अब गेहूं और सरसों की फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। यही हाल रहा तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed