फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, District Vice President Veryam Khan said BJP lost election due to lies

वरयाम खां बोले- झूठे वादों के कारण हारी भाजपा, उलटी गिनती शुरू

Sun, 23 Dec 2018 09:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 23 Dec 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, District Vice President Veryam Khan said BJP lost election due to lies
भाजपा-कांग्रेस

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष वरयाम खां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता से किए वादों को पूरा करने में सक्षम है। जिसका प्रमाण मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ हैं। इन राज्यों में कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। जिसे सत्ता में आते ही पूरा कर दिखाया है। 

विज्ञापन


रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठे वादे कर सत्ता हासिल की है। देश का विकास और सुरक्षा कांग्रेस के हाथ में ही सुरक्षित है। मिशन 2019 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता काबिज होगी। 
विज्ञापन


नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता आजिज आ चुकी है। तीन राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद भाजपा का पतन शुरू हो गया है। ब्लॉक अध्यक्ष अजय त्यागी ने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी ने जनता की कमर तोड़कर रख दी है। अब जनता ने 2019 में केंद्र से भी मोदी सरकार को उखाड़ने का फैसला कर लिया है। राहत खलील, बिजेंद्र शर्मा, उस्मान नौमानी और शमशाद जंग ने कहा कि योगी सरकार ने किसानों के कर्जे माफ करने के नाम पर उनके साथ धोखा किया है। संचालन शहजाद उस्मानी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मो. गयूर, सचिन कुमार, लईक अंसारी, अनवार सिद्दीकी, अशरफ भारती, गुलफाम त्यागी, जर्रार बेग, फहीम उस्मानी, विकास राणा, उमराव सिंह, सलाउद्दीन, मनोज, आकिल खां, अनिल कुमार आदि रहे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed