Saharanpur: गांव में ढूंढते रहे परिजन, जंगल में शीशम के पेड़ से लटका मिला बेटी का शव, सामने आई ये बात
बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के कोठड़ी चेतराम गांव से भी एक युवती लापता है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। वहीं गुरुवार सुबह युवती का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के कोठड़ी चेतराम गांव से लापता प्रीति (19) पुत्री सुरेश का शव बेहट के जैतपुर कलां गांव में शीशम के पेड़ पर लटका मिला। युवती मंगलवार दोपहर से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी थाने में भी दर्ज थी। पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है, वहीं परिजनों की तरफ से देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी गई।
दोपहर के समय कुछ ग्रामीण खेतों की तरफ गए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि सरफराज चेयरमैन के आम के बाग में शीशम के पेड़ पर एक युवती का शव लटका हुआ है। युवती के गले में दुपट्टे से फंदा लगा हुआ था। पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: Namo Bharat: जल्द शताब्दीनगर तक दौड़ेगी नमो भारत, अंतिम चरण में कार्य, मेरठ मेट्रो की ये रहेंगी खासियत
पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इसके बाद युवती की पहचान कराने का प्रयास किया। जानकारी मिली कि बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के कोठड़ी चेतराम गांव से भी एक युवती लापता है। बिहारीगढ़ थाना पुलिस के माध्यम से युवती के परिजनों को बुलाया गया, जिन्होंने प्रीति के रूप में उसकी पहचान की।
बताया कि वह मंगलवार से लापता थी। गांव से घटनास्थल करीब तीन किमी है। वह यहां पर किसी के साथ आई है या फिर भी अकेली, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। इसके साथ ही हत्या के बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। जिस आम के बाग में युवती का शव मिला है वहां पर दो युवक नौकरी भी करते हैं।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि अभी तक मृतका के परिजनों की तरफ से इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।