फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, crime branch team raided in search of accused in uttar pradesh

देवबंद: एके-47 लूट मामले में क्राइम ब्रांच की छापेमारी, मौत के बाद जमकर हुआ था बवाल

Tue, 27 Nov 2018 08:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 27 Nov 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, crime branch team raided in search of accused in uttar pradesh
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पांच वर्ष पूर्व फल विक्रेता अफजाल की मौत के बाद देवबंद में हुए बवाल के दौरान उपद्रवियों द्वारा एसपी देहात के गनर पर हमला कर एके-47 लूटने के मामले में मंगलवार को सहारनपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार हो गए। क्राइम ब्रांच की टीम सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के वारंट लेकर पहुंची थी। 

विज्ञापन


वर्ष 2013 में मोहल्ला नेचलगढ़ निवासी फल विक्रेता अफजाल की मौत हो गई थी। आरोप था कि पुलिस का डंडा लगने के चलते उसकी मौत हुई है। जिसको लेकर गुस्साए लोगों ने सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगाते हुए जमकर उत्पात मचाया था। उपद्रवियों ने फायरिंग और पथराव करते हुए पुलिस जीप और सरकारी डाक बंगले को आग लगा दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने तत्कालीन एसपी देहात अनिल मिश्र के गनर राघव पर हमला करते हुए उससे एके-47 लूट ली थी। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने दर्जनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। क्राइम ब्रांच समेत कई अन्य टीमें मामले की जांच में लगी हुई हैं, लेकिन आज तक भी लूटी गई एके-47 का कोई सुराग नहीं मिला। इसकी बरामदगी को लेकर विहिप के धर्म प्रसार प्रांत मंत्री विकास त्यागी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह, गृह राज्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री संतोश गंगवार, राज्यपाल रामनाइक से मिलकर एके-47 की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही त्यागी ने सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की उच्चस्तरीय जांच के मांग की थी। जिसके बाद सरकार ने इसकी जांच को एसटीएफ के हवाले कर दिया था। मंगलवार को इसी मामले में सहारनपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मोहल्ला लहसवाड़ा, कोहला बस्ती, मजनूवाला रोड समेत नगर के विभिन्न मोहल्लों में दबिशें दीं। लेकिन कोई भी आरोपी हाथ नहीं आया। 

वहीं टीम का नेतृत्व कर रहे क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में अदालत से लहसवाड़ा निवासी चांद पुत्र इस्लाम, मारुफ पुत्र इमदाद, कोहला बस्ती निवासी रमजानी पुत्र मुल्ला जी, खालिद व रहमान पुत्रगण मीर इलाही, आसिफ पुत्र फजल मोहम्मद, पोपिन पुत्र अशफाक, वसीम पुत्र शमीम व सरवर के खिलाफ वारंट जारी हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। शमशेर समेत कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि मोहल्ला पठानपुरा के अभियुक्तों ने हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे लिया हुआ है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed