फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Case filed over rs8 lakh fraud in the name of sending youth abroad

Saharanpur: पोलैंड भेजने के नाम पर आठ लाख की ठगी का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 02 Apr 2026 09:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Apr 2026 09:35 PM IST
सार

सहारनपुर के सरसावा में विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Saharanpur: Case filed over rs8 lakh fraud in the name of sending youth abroad
ठगी - फोटो : chatgpt

विस्तार

सहारनपुर जिले के सरसावा क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को नौकरी के लिए पोलैंड भेजने का झांसा देकर उससे करीब आठ लाख रुपये ले लिए गए, लेकिन उसे उज़्बेकिस्तान में छोड़ दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पोलैंड भेजने के नाम पर लिया पैसा 
गांव सलूनी निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कस्बे की गायत्री मार्केट स्थित एक ट्रैवल कंसल्टेंसी के माध्यम से फरवरी 2023 में उसके बेटे को नौकरी के लिए पोलैंड भेजने की बात तय हुई थी। इस काम के लिए आठ लाख रुपये तय हुए थे।

विज्ञापन

कुलदीप सिंह का कहना है कि उन्होंने अलग-अलग किस्तों में आरोपियों को पांच लाख अस्सी हजार रुपये दे दिए थे। इसके बाद 31 जनवरी 2024 को दिल्ली से उज़्बेकिस्तान भेजने के नाम पर छह महीने के भीतर दो लाख बीस हजार रुपये अलग-अलग नंबरों पर डलवा लिए गए।

उज़्बेकिस्तान में छोड़कर लौटे आरोपी
पीड़ित के अनुसार आरोपी उसके बेटे को उज़्बेकिस्तान ले गए और वहां कुछ दिन रुकने की बात कहकर उसे वहीं छोड़कर वापस आ गए। इसके बाद उसका बेटा किसी तरह व्यवस्था करके भारत लौट आया। जब पीड़ित ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो वे बहाने बनाने लगे और रकम लौटाने से बचने लगे।

तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शहजाद, रियासत और सादिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed