{"_id":"666be11ba83dbedb5c0af01c","slug":"saharanpur-bike-rider-dies-tragically-after-being-hit-by-tractor-trolley-wife-seriously-injured-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर घायल
Fri, 14 Jun 2024 11:51 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:51 AM IST
सार
सहारनपुर जनपद में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक माैत हो गई। यहां ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराने से एक युवक की माैत हो गई जबकि उसकी पत्नी घायल हुई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव जानखेड़ा व इस्लामनगर के बीच देर रात ट्रैक्टर ट्राॅली की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गईं।जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
गांव लुंढी निवासी अवनीश पुत्र सेवाराम गुरुवार की देर रात अपनी पत्नी पिंकी के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव सिखेड़ा के पास पहुंचे तो उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
दोनों पति पत्नी सड़क पर जा गिरे। ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया।सूचना पर परिजन व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्साको ने अवनीश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन