फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Bawal : success of the police, two more people posting provocative posts on social media

सहारनपुर बवाल : पुलिस को मिली सफलता, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले दो और अरेस्ट

Sat, 13 May 2017 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Sat, 13 May 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Bawal : success of the police, two more people posting provocative posts on social media
भड़काऊ मैसेज पोस्ट करने वाले दो और गिरफ्तार

सहारनपुर के शब्बीरपुर कांड और इसके बाद जिले भर में हुई हिंसा ओर बवाल के मामले में दर्ज एफआईआर की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन सेल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसएसपी की ओर से गठित यह सेल पूरे मामले की पड़ताल करेगी। बवाल के बाद सोशल मीडिया के खुराफायितों पर भी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। भड़काऊ मैसेज पोस्ट करने वाले दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधिमंडल को शब्बीरपुर में घुसने नहीं दिया। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने शब्बीरपुर गांव में पीड़ितों से मुलाकात कर प्रदेश सरकार कोसा और कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को संसद में उठाएगी।

विज्ञापन

एसआईटी को जांच सौंप दी गई

Saharanpur Bawal : success of the police, two more people posting provocative posts on social media
गिरफ्तार किये गए आरोपी

एसएसपी एके दूबे ने बताया कि जातीय हिंसा में जितने भी मामले दर्ज हुए हैं उनकी जांच एसआईटी को जांच सौंप दी गई है। इस टीम में तकनीकी जानकारी रखने वाले अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। जांच के साथ-साथ चेहरों की पहचान कराकर कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया से जुड़े मामलों की जांच क्राइम ब्रांच की साईबर सेल कर रही है। साइबर सेल ने शुक्रवार को ग्राम मई ताहरपुर के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। कुल पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव शब्बीरपुर में 5 मई को हुआ था बवाल

Saharanpur Bawal : success of the police, two more people posting provocative posts on social media
सहारनपुर बवाल को लेकर एसएसपी बोले

एसएसपी ने बताया कि दलित-राजपूत संघर्ष के पीछे किसका हाथ है और कौन इसे हवा दे रहा है, इसकी जांच कराई जा रही है। भीम आर्मी के नक्सली कनेक्शन के सवाल पर उनका कहना है कि इसकी जांच कराई जा रही है। सहारनपुर के गांव शब्बीरपुर में 5 मई को महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा का विरोध में किए गए पथराव और आगजनी की घटना और उसके बाद पूरे जिले में 9 मई को हुए बवाल के मामले में अब तक अलग-अलग थाने में 25 एफआईआर दर्ज कराई जा चुकीं हैं। इनमें छह एफआईआर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामलों की हैं। एसएसपी का कहना है कि इस पूरी कवायद के पीछे हमारी मंशा है कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई न हो सके और दोषी बच न पाएं। पुलिस के साथ-साथ यह टीम भी अपना काम करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed