फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, An accident occurred during the shutdown of the passenger train

पैसेंजर ट्रेन की शंटिंग के दौरान हुआ हादसा, मचा हड़कंप

Thu, 31 Jan 2019 10:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 31 Jan 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, An accident occurred during the shutdown of the passenger train
पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में मेंटीनेंस के लिए मेमू कार शेड में लाई गई पैसेंजर ट्रेन शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गई और ब्रेकर तोड़ती हुई आगे निकल गई। कोच पटरी से उतरकर काफी आगे तक आ गया। उस समय वहां कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। मामले का पता चलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलवे तकनीकी टीम ने क्रेन की मदद से पटरी से उतरे कोच को पटरी पर पहुंचाया। 

विज्ञापन


गुरुवार तड़के सहारनपुर के खलासी लाइन स्थित मेमू कार शेड में एक पैसेंजर ट्रेन को मेंटीनेंस के लिए लाया गया था। जब ट्रेन मेमूकार शेड में पहुंची तो शंटिंग के दौरान एक कोच पटरी से उतर गया। पटरी से उतरकर कोच ब्रेकर को तोड़ता हुआ काफी आगे तक निकल गया। 

विज्ञापन

कोच के पटरी से उतरने का कारण समय से ब्रेक न लगना बताया जा रहा है। कोच के पटरी से उतरने की सूचना अधिकारियों को दी गई। कोच के पटरी से उतरने की सूचना मिलने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे और तकनीकी टीम को बुलवाकर क्रेन की सहायता से कोच को पटरी पर लाया गया। 

जिस समय ट्रेन का कोच पटरी से उतरकर आगे तक निकला उस समय वहां पर कोई नहीं था। जिससे बड़ा हादसा नहीं हो सका। हालांकि दूसरी ओर उतरकर कोच आगे निकलता तो हादसा हो सकता था। इस मामले में मेमू कार शेड के अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे। 

इस मामले में रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा का कहना है कि रेलवे स्टेशन से जो ट्रेन मेमूकार शेड में जाती है तो वह वहां के स्टाफ की जिम्मेदारी होती है। स्टेशन से ट्रेन को सही सलामत कार मेमू शेड भेज दिया था। शंटिंग के दौरान ऐसा हो सकता है। हालांकि उन्हें इस प्रकार की सूचना नहीं दी गई है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed