फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Accident due to falling roof of house, death of four-year-old innocent child, three injured

Saharanpur: मकान की छत गिरने से हादसा, चार साल के मासूम बच्चे की मौत, पिता व भाई समेत तीन घायल

Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
सार

सहारनपुर के बेहट कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक कच्चे मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर चार साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके तीन परिजन घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Saharanpur: Accident due to falling roof of house, death of four-year-old innocent child, three injured
मलबे दबकर घायल हुए बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक कच्चे मकान की छत गिरने से उसके मलबे में दबने से चार साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका पिता और दो भाई घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं बच्चे की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। बच्चे की मौत के बाद उसका पिता बेहोश हो गया।

विज्ञापन


बताया गया कि हादसा आज सुबह 6 बजे हुआ। गांव भोजेवाला निवासी मेहरबान अपने पुत्रों शिफात(4) उजैर(5) और उमैर(7) के साथ अपने कच्चे मकान के अंदर सोया हुआ था। उसकी पत्नी अंजुम दो साल की बेटी उमैरा के साथ घर के आंगन में सोई हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने पहुंची निगम टीम को घेरा, ग्रामीणों ने किया पथराव
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह के समय अचानक मकान की छत की कड़ी टूटने से छत भरभराकर गिर गई, जिससे मेहरबान और उसके तीनों बेटे मलबे में दब गए। मेहरबान की पत्नी अंजुम ने शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए बुलाया। आसपड़ोस के लोगों की भीड़ ने मलबा हटाकर मेहरबान और तीनों बेटों को बाहर निकाला।

उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही चार वर्षीय शिफात ने दम तोड़ दिया। परिजन और ग्रामीण शिफात के शव को वापस गांव ले आए, जबकि मेहरबान और उसके दो अन्य बेटों उजैर व उमैर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मासूम बच्चे की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed