फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sadar vyapar mandal open election notice

सदर व्यापार मंडल ने जारी की चुनाव की अधिसूचना

Fri, 17 Jan 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
sadar vyapar mandal open election notice
मेरठ।
विज्ञापन

सदर व्यापार मंडल की ओर से चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद एक पक्ष जहां तैयारी में लगा तो दूसरे ने उसे दरकिनार कर दिया है। हालांकि संगठन के चुनाव 20 मार्च 2019 सें लटके हैं। व्यापारियों के अनुसार, कुछ पदाधिकारी पुरानी कार्यकारिणी को ही रिपीट करना चाह रहे हैं। इस बीच चुनाव अधिकारियों ने मतदान की तिथि 31 जनवरी निश्चित की है।
सदर व्यापार मंडल में विनोद जायसवाल और सुनील दुआ गुट सक्रिय हैं। अध्यक्ष सुनील दुआ ने कहा कि संगठन के ज्यादातर व्यापारी चुनाव की मांग कर रहे हैं। महामंत्री जकीउद्दीन पूरे बाजार में अकेले हैं, जो चुनाव के संबंध में बार बार समय मांग रहे हैं। जबकि चुनाव न होने के कारण बाजार में विकास कार्य बाधित हो रहा है। बाजार में मुख्य रूप से शिव चौक का विकास होना है। यह मंदिर जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच गया है। पुराने पदाधिकारियों के एकमत न होने के कारण विकास कार्य में बाधा आ रही है। इसमें प्रमुख रूप से सदर क्षेत्र में अवैध पार्किंग का भी मुद्दा है। ठेकेदार मनमानी पैसा वसूल रहा है। संगठन के पूर्व महामंत्री अमित बंसल ने बताया कि ठेकेदार ने क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध पार्किंग भी शुरू कर दी है। कैंट बोर्ड से प्रतिदिन वह पर्ची भी नहीं कटवाता हैं। पुरानी रसीद पर ही रोज पार्किंग शुल्क वसूलता है।
विज्ञापन

नहीं दिया आय व्यय का ब्यौरा : जकीउद्दीन
महामंत्री जकीउद्दीन ने कहा कि वर्ष 2014 में डिप्टी रजिस्ट्रार ने जो चुनाव कराया था, उसमें व्यापारियों की संख्या 250 के आसपास थी। सुनील दुआ ने बाजार का विस्तार कर अन्य व्यापारियों को जोड़कर संख्या 400 के आसपास पहुंचा दी है। कुछ पुराने व्यापारियों का स्वर्गवास भी हो गया है। सभी कार्य संविधान के तहत होने चाहिए। अभी तक आय व्यय का ब्यौरा नहीं दिया गया है। चुनाव में जल्दबाजी दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारियों ने जारी की अधिसूचना
चुनाव अधिकारी रवि माहेश्वरी, बलराज अरोड़ा, शंभूनाथ आनंद, आनंद कुमार जैन के अनुसार, 31 जनवरी को सुबह 11 बजे से मतदान होगा। प्रकाशित मतदान सूची का निरीक्षण 19 जनवरी को शाम 4 से 6 बजे तक होगा। दावे व आपत्तियां 20 जनवरी को शाम 4 से 6 बजे तक होगा। उनका निस्तारण 21 को शाम 4 से 6 बजे तक होगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 22 जनवरी, नामांकन प्राप्त करने की तिथि 23 जनवरी, नाम वापसी 26 जनवरी को होगी। प्रत्येक सदस्य के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक व अनुमोदक के लिए दूसरे सदस्य के हस्ताक्षर होंगे। अनुमोदक एक ही बार नामांकन पत्र पर सहमति दे सकते हैं। सदस्य फर्म के मालिक या पार्टनर को ही मत देने का अधिकार होगा। मतपत्रों की गिनती उसी दिन होगी। सत्यापित मतदाता सूची चुनाव कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed