{"_id":"695d1c28e3edaea56c0d011c","slug":"sadar-durgabari-does-socio-cultural-protection-dr-subroto-sen-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1073950-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सदर बंगाली दुर्गाबाड़ी सोसाइटी ने स्थापना दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सदर बंगाली दुर्गाबाड़ी सोसाइटी ने स्थापना दिवस मनाया
विज्ञापन
- हवन पूजन कर समाज और देश के लिए की गई शांति की कामना
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सदर बंगाली दुर्गाबाड़ी सोसाइटी की ओर से स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। सुबह हवन पूजन किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी गईं। इसके साथ ही समाज और देश की शांति और समृद्धि की कामना की गई। पंडित उमाशंकर ने हवन कराया। श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
समारोह में संस्था अध्यक्ष डॉ. सुब्रोतो सेन ने कहा कि यह सोसाइटी संस्कृति, सनातन परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए प्रयास करती रही है। सचिव अभय मुखर्जी ने कहा कि संस्था केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है। यह सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। संस्था 219 वर्षों से संचालित है।
उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा की परंपरा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक संरक्षण इस क्षेत्र की विशेष पहचान है। संस्था की ओर से वर्ष भर दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा, लक्ष्मी पूजा, सत्यनारायण पूजा, नाट्य प्रस्तुतियां, पुस्तकालय संचालन सहित अन्य कार्यक्रम कराए गए। इस अवसर पर समिति सदस्य अजय मुखर्जी, पवित्र कुमार राय, प्रीति राय, असीम नाग, रीता नाग, बिजान दास, अनु दास, गौतम मुखर्जी सहित अन्य मौजूद रहे।