फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sadar Bazaar may open conditionally from Tuesday

कल से खुल सकता है सदर बाजार

Mon, 04 May 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sadar Bazaar may open conditionally from Tuesday
मंगलवार से सशर्त खुल सकता है सदर बाजार
विज्ञापन

मेरठ। सदर क्षेत्र का बाजार बंद होने के बाद अब लालकुर्ती और गढ़ रोड आदि क्षेत्र के बाजारों की व्यवस्था भी गड़बड़ाने लगी है। सदर बाजार और कोटला बाजार ही रिटेल सेग्मेंट पर कार्य करता है। सदर बाजार के व्यापारियों को बातचीत के बाद एडीएम सिटी ने आश्वासन दिया है। हालांकि, व्यवस्थाओं को लेकर गेंद पुलिस के पाले में डाल दी है। सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पुलिस को सुनिश्चित करानी होगी।
व्यापारियों से मिली जानकारी के अनुसार, अब एडीएम सिटी और इंस्पेक्टर सदर ही बातचीत कर सशर्त बाजार खोलने की अनुमति दे सकते हैं। जिसके बाद बाजार में सिर्फ होम डिलीवरी का कार्य होगा। ग्राहकों से पर्चा लेने के बाद आधे घंटे में बाजार से सामान दुकानदार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। छह व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारी सदर बाजार खोलने की मांग लेकर एडीएम सिटी अजय तिवारी से मिले। सदर मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि सदर बाजार बंद रहने से छावनी क्षेत्र में आपूर्ति गड़बड़ा गई है। कॉलोनियों में दुकान पर सामान बेचने वालों के पास माल समाप्त हो गया है। ऐसे में सदर मंडी का खुलना जरूरी है।
विज्ञापन

किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सिंघल ने कहा कि बाजार में व्यवस्था और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। संयुक्त व्यापार संघ मंत्री एवं सदर व्यापारी अंकित गुप्ता ने बताया कि एडीएम सिटी ने आश्वासन दिया है कि बाजार खोलने के संबंध में वह इंस्पेक्टर से बात करेंगे। उन्होंने बताया कि बाजार से होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बाजार तय समय अनुसार सुबह 7 से 10 बजे तक खुलेगा। बाजार में बड़े वाहनों को आने की अनुमति नहीं होगी। सुबह 10 बजे के बाद आपूर्ति के लिए बड़े वाहन बाजार में आएंगे। साप्ताहिक बंदी के कारण सोमवार को बाजार बंद रहेेगा। मंगलवार को बाजार खोला जाएगा। एडीएम सिटी से मिलने वालों में खाद्य तेल थोक व्यापार संघ के महामंत्री संजय गोयल, गंज बाजार दाल मंडी व्यापार संघ के महामंत्री समीर खुराना, धानेश्वर चौक व्यापार संघ अध्यक्ष सचिन गोयल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed