फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RVC's Pradeep Kumar takes the lead in Novice Dressage

Meerut News: नोविस ड्रेसाज में आरवीसी के प्रदीप कुमार ने बढ़त बनाई

Sun, 08 Mar 2026 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
RVC's Pradeep Kumar takes the lead in Novice Dressage
राष्ट्रीय घुड़सवारी महासंघ की प्रतियोगिता में हुई नोविस ड्रेसाज की स्पर्धा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज मेरठ छावनी में चल रही भारतीय घुड़सवारी महासंघ की राष्ट्रीय घुड़सवारी महासंघ की प्रतियोगिता में रविवार को नोविस ड्रेसाज की स्पर्धा हुई। इस स्पर्धा में सबसे कम 33.4 पेनल्टी लेकर आरवीसी सेंटर के घुड़सवार प्रदीप कुमार ने अपने घोड़े वरदान के साथ बढ़त बनाई।

इसके बाद 33.9 पेनल्टी लेकर इस्टर्न कमांड के घुड़सवार मेजर वी. दहिया अपने घोड़े लैट्स काप्री के साथ बढ़त पर है। 34.4 पेनल्टी के साथ स्टेलियन राइडिंग क्लब के घुड़सवार मेजर अभिषेक सिंह ने घोड़े मनालुसव के साथ बढ़त बनाई। इसी तरह से 34.7 पेनल्टी के साथ पीबीजी के घुड़सवार मनदीप सिंह घोड़े वाजरा के साथ बढ़त पर है। 35.5 पेनल्टी लेकर एएससी के घुड़सवार मेजर संदीप ने घोड़े रतन के साथ, 35.6 पेनल्टी लेकर आरवीसी के केदारनाथ ने घोड़े अमेजिंग के साथ बढ़त बनाई। 35.8 पेनल्टी लेकर आरवीसी सेंटर के घुड़सवार प्रवीण कुमार ने अपने घोड़े अंश के साथ बढ़त ली है। सोमवार को प्रतियोगिता में प्री-नोविस ड्रेसाज टेस्ट, सीसीएन इवेंटिंग प्री-नोविस, नोविस, वन-स्टार इंट्रो स्पर्धा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed