फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rvc me kaaryakram ganesh utsav

Meerut News: शहर में आयोजित देर रात के कार्यक्रम एकसाथ....

Thu, 17 Sep 2026 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
rvc me kaaryakram ganesh utsav
Note.. महत्वपूर्ण news
विज्ञापन

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश दिवस पर गुरमत समागम
मेरठ। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेक्टर-3 शास्त्रीनगर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश दिवस और संक्रांति के उपलक्ष्य में विशेष गुरमत समागम हुआ। भाई कुलविंदर सिंह और भाई बलबीर सिंह ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। समागम के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। आयोजन में हरविंदर सिंह दुग्गल, गुरुदीप सिंह कालरा, ओमकार सिंह सलूजा, जसविंदर सिंह, राजेंद्रपाल सिंह, गुरबचन कालरा, जगदीप अरोड़ा, संदीप पाहवा, गोपाल सूदन, हरीश हंस, मनप्रीत सिंह रहे।
...
आरवीसी सेंटर में गणेश महोत्सव का समापन
मेरठ। आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज छावनी में श्री गणेश महोत्सव का श्रद्धा और उल्लास के बीच समापन हुआ। संध्या आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बांके बिहारी एंड आर्ट्स एवं समूह ने भक्ति संगीत और भजनों की प्रस्तुति दी। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर अज़हर इकबाल के शायरी सत्र ने भी दर्शकों का मन मोहा। कार्यक्रम में जीओसी 22 डिवीजन मेजर जनरल संदीप पुरी, वीएसएम जीओसी सब एरिया मेजर जनरल सुमित राणा, आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज के कमांडेंट मेजर जनरल लक्ष्मीकांत समेत सैन्य अधिकारी, जवान, सेवानिवृत्त अधिकारी और उनके परिवार शामिल हुए। मेजर जनरल लक्ष्मीकांत मदरेवार ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया।
विज्ञापन

.....
सरस्वती लोक में निकली शिव बारात
मेरठ। सरस्वती लोक में श्री गणेश महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर शिव बारात निकाली गई। बारात जागेश्वर धाम मंदिर से शुरू होकर ए ब्लॉक पार्क स्थित गणेश धाम पहुंची। इस दौरान राजीव मित्तल टोनी के आवास पर शिव बारात का भव्य स्वागत किया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में राजीव मित्तल टोनी, कैलाश सिंह, राहुल गुप्ता, विनय बंसल, डॉ. गोपाल शर्मा, अभिषेक मित्तल, कनिका मित्तल और हृतिक मित्तल आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed