फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RVC and 61 Cavalry teams will face off today in the Meerut Polo Cup.

Meerut News: मेरठ पोलो कप में आज भिड़ेंगी आरवीसी और 61 कैवेलरी की टीमें

Sat, 18 Apr 2026 06:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
RVC and 61 Cavalry teams will face off today in the Meerut Polo Cup.
-आरवीसी के पोलो ग्राउंड पर 19 अप्रैल को होगा दोनों टीमों में रोमांचक मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज मेरठ छावनी के कोठावाला पोलो ग्राउंड पर 19 अप्रैल को मेरठ पोलो कप का आयोजन किया जा रहा है। आरवीसी पोलो टीम और 61 कैवेलरी की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। आरवीसी टीम में कप्तान मेजर मयंक वाजपेयी, उप कप्तान सत्यप्रकाश, अमर, कैडेट रुहित, कैडेट केदारनाथ शामिल हैं।

इसी तरह से 61 कैवेलरी टीम में कप्तान मेजर अनमोल रतन सिंह वराइच, अग्निवीर समर सिंह, दीपक सिंह, मंगेश गलांडे, प्रभाकर शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी अपने-अपने क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। आरवीसी टीम का कहना है कि हम अपने सबसे अच्छे घोड़ों के साथ और बेहतरीन फार्म में तैयार होकर आए हैं। हम एक यादगार प्रदर्शन और ट्रॉफी घर लाने के लिए तैयार हैं। 61 कैवेलरी टीम ने भी आरवीसी की टीम को जबरदस्त टक्कर देने की बात कही है। पोलो कप को देखने के लिए बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारी आरवीसी सेंटर में जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed