फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   run with fun

रन विद फन में सब बन गए ‘बच्चे’

Mon, 22 Aug 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Mon, 22 Aug 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
run with fun
मॉल रोड स्थित व्हीलर्स क्लब में भाग लेते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
 सैनिक परिवार कल्याण संगठन (आवा) का स्वर्ण जयंती समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कैंट में सुबह रन विद फन प्रतियोगिता हुई। इसमें आर्मी परिवारों के बच्चे, महिलाएं और पुरुष जमकर दौड़े। शुभारंभ पाइन डिविजन के जीओसी मेजर जनरल राजेश चाबा की पत्नी प्रमिला चाबा ने हरी झंडी दिखाकर किया। करीब साढ़े तीन किमी की दौड़ में बच्चे और बड़ों ने खूब लुत्फ उठाया। जीओसी समेत आर्मी के अधिकारी भी दौड़े।
विज्ञापन

रन की शुरुआत व्हीलर्स क्लब से सुबह छह बजे हुई। इसका उद्देश्य सेना के अधिकारी और जवानों के परिवारों में नारी सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था। रन में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। विभिन्न आय वर्ग के धावक दौड़े। अहम बात यह रही कि दौड़ने के लिए ड्रेस कोड नहीं था। जो जैसे पहुंचा, वैसे दौड़ा। महिलाएं शूट सलवार में दौड़ीं। बच्चों में दौड़ को लेकर ज्यादा उत्साह था। वह अपने परिवार के साथ दौड़ने पहुंचे थे। कुछ अधिकारी और जवान अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर दौड़े। सभी ने एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया। दौड़ को मनोरंजक बनाने वाले पहले युगल को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। विभिन्न आय वर्ग के चार प्रतियोगियों को 23 अगस्त को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


बच्चों ने की मस्ती, बड़ों की सैर
रन विद फन के दौरान बच्चों ने जमकर मस्ती की। दौड़ने वालों में बच्चों की संख्या खासी रही। रन के साथ बड़ों की सुबह की सैर हो गई। रन खत्म करने के बाद पर्यावरण पार्क और सैन्य परिसर में कार्यक्रम हुआ। अधिकारी और जवानों के परिवारों ने इसका लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed