Meerut: सदर में मचा चोरों का शोर, आधी रात को लाठी डंडे लेकर बाहर निकले लोग, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
मेरठ सदर के राजबन छोटा बाजार में देर रात चोरों की अफवाह फैलते ही लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाया, लेकिन कोई चोर नहीं मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सदर थाना क्षेत्र के राजबन छोटा बाजार में मंगलवार देर रात अफरा-तफरी मच गई। इलाके में चोरों की अफवाह फैलते ही लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। शोर-शराबा बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और इलाके में तलाश अभियान चलाया, लेकिन कोई चोर नहीं मिला।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रात में स्थानीय लोगों ने फोन पर सूचना दी कि छतों पर कुछ संदिग्ध लोग दिखे हैं। इसके बाद चोरों का शोर मच गया और लोग हथियारनुमा डंडे लेकर बाहर निकल आए। सूचना पर थाना प्रभारी मुनेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे और क्षेत्र में तलाश की।
पुलिस ने अनाउंसमेंट कर लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। सुरक्षा के मद्देनजर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। एसपी सिटी का कहना है कि झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।