फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rumor spreaders will be measured, don't sacrifice in the open

Meerut: कांवड़ यात्रा में नपेंगे अफवाह फैलाने वाले, ईद-उल-जुहा पर खुले में न करें कुर्बानी

Tue, 13 Jun 2023 07:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 13 Jun 2023 07:41 AM IST
सार

कावड़ यात्रा के दौरान यदि किसी ने अफवाह फैलाई उस पर सख्त कार्यवाही होगी वही प्रशासनिक अधिकारियों ने ईद-उल-जुहा के दौरान खुले में कुर्बानी में करने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
Rumor spreaders will be measured, don't sacrifice in the open
kawar yatra

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान अगर किसी ने सोशल मीडिया या अन्य किसी तरह से अफवाह फैलाई तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। माहौल बिगाड़ने वालों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा। कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी खुले में न दें। अवशेष भी सड़क पर न फेंकें। यह निर्देश सोमवार को डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने दिए। उन्होंने पुलिस लाइन में धर्मगुरुओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन


बैठक में प्रबुद्धजनों ने जनपद में विद्युत व्यवस्था, सड़क, साफ-सफाई, पेयजल, ट्रैफिक व्यवस्था, जलभराव से संबंधित समस्याओं को उठाया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने धर्मगुरुओं को सामाजिक सद्भावना बढ़ाने एवं प्रत्येक व्यक्ति, धर्म, संप्रदाय, त्योहार आदि पर आपसी सहयोग एवं समन्वय बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित करने को कहा। एसएसपी ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्व जो किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ शिविर सड़क से अंदर की ओर लगाए जाएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी सिटी पीयूष सिंह धर्मगुरू, प्रबुद्धजन एवं कांवड़ संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed