फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rumor spread of kidnapping of Imran who caught Inspector taking bribe

Meerut News: दरोगा को रिश्वत लेते पकड़वाने वाले इमरान के अपहरण की अफवाह फैली

Wed, 25 Sep 2024 05:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Rumor spread of kidnapping of Imran who caught Inspector taking bribe
मेरठ। भावनपुर थाने में तैनात दरोगा विक्रम सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़वाने वाले इमरान के अपहरण किए जाने की मंगलवार को अफवाह फैल गई। परिजनों ने बताया कि दोपहर कार सवार कुछ युवक उसे पीटते हुए ले गए हैं। हालांकि शाम को फोन कर इमरान ने परिजनों को बताया कि कुछ जानकार पुलिसकर्मी उसे किसी मामले में लेकर गए थे। बाद में वह किसी काम से बागपत आ गया था।
विज्ञापन

मारपीट के मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले दरोगा विक्रम सिंह को शनिवार को एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। अब्दुल्लापुर निवासी इमरान ने उसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। रिश्वत के मामले में विक्रम सिंह के अलावा मामले की जांच कर रही महिला दरोगा अर्चना शक्ति के खिलाफ भी सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने दोनों दरोगा को निलंबित कर दिया था। इमरान के भाई इकराम का दावा है कि मंगलवार को इमरान सनबीम इंटर कॉलेज के पास था। तभी कार में कुछ लोग वहां पहुंचे और मारपीट करते हुए उसे गाड़ी में डालकर ले गए। उन्होंने इमरान को तलाश करना शुरू कर दिया। शाम को उससे फोन पर बात हुई तो परिजनों ने चैन की सांस ली। हालांकि रात साढे़ दस बजे तक इमरान घर नहीं पहुंचा था। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। परिजन अगर कोई शिकायत करते हैं तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed