फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruling party and opposition representatives are cornering the energy corporation.

Meerut News: ऊर्जा निगम को घेर रहे सत्ता और विपक्ष के जनप्रतिनिधि

Mon, 27 Jul 2026 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Ruling party and opposition representatives are cornering the energy corporation.
- बिजली संकट और बुनकरों के मामले में पीवीवीएनएल एमडी से मिले सपा विधायक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बिजली समस्याओं को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी सपा के जनप्रतिनिधि लगातार ऊर्जा निगम के अफसरों को घेर रहे हैं। सोमवार को मेरठ शहर सीट से सपा विधायक रफीक अंसारी बिजली संकट और बुनकरों की समस्याओं को लेकर पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता से मिले। उन्होंने समस्याओं को जल्द दूर कराने की मांग की।
शनिवार को सर्किट हाउस में भाजपा सांसद अरुण गोविल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज आदि ने जिला प्रशासन व विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जनप्रतिनिधियों ने सीधे तौर पर बिजली संकट के लिए विद्युत अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन

कैंट विधायक अमित अग्रवाल लगातार पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता से बिजली समस्याओं को लेकर बैठक कर रहे हैं। इससे पहले सपा विधायक अतुल प्रधान, किठौर विधायक शाहिद मंजूर ने भी पीवीवीएनएल मुख्यालय को घेरा था। अब सोमवार को सपा के शहर विधायक रफीक अंसारी के नेतृत्व में बुनकरों ने पीवीवएनएल एमडी रवीश गुप्ता से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रदेश में 2006 से पावरलूम बुनकरों को फ्लैट रेट पर विद्युत आपूर्ति की जा रही थी। वर्तमान सरकार द्वारा उसमें संशोधन किया गया। इसमें पावरलूम बुनकर को दो कैटेगरी में बांट दिया गया। इसमें शटल लैस मशीन वाले बुनकरों को इस लाभ से अलग कर दिया गया। शटललेस वाले बुनकरों को भी योजना का लाभ दिलाया जाए। बुनकरों का लोड अधिक बताकर उनका आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पावरलूम बुनकरों के कनेक्शन आसानी से परमानेंट डिस्कनेक्शन (पीडी) किए जाए। बुनकरों को नए कनेक्शन आसानी से दिए जाए। इसके अलावा शहर में नए पोल, नई लाइन और ट्रांसफार्मर लगवाने की भी मांग की। एमडी ने समस्याओं का हल कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नूर आलम, मुस्तफा अंसारी, शाहिद हलवान, ताहिर अंसारी, आस मोहम्मद, रहीसुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed