फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rukhil Khokhar of Baghpat worked in the movie Thugs of Hindustan

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का हिस्सा बनीं बागपत की बेटी, रूशिल ने ऐसे छुआ आसमां

Sat, 10 Nov 2018 03:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 10 Nov 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
Rukhil Khokhar of Baghpat worked in the movie Thugs of Hindustan
अपने माता-पिता के साथ रूशिल खोखर - फोटो : अमर उजाला

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जैसे सितारों से सजी यशराज बैनर की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का हिस्सा बागपत की बेटी भी है। बदरखा गांव की रूशिल खोखर फिल्म में सहायक निर्देशक हैं। फोटोग्राफी के शौक से सफर की शुरूआत करने वाली रूशिल की कामयाबी से परिजन और रिश्तेदार गदगद हैं।

विज्ञापन

  
बागपत की माटी से समय-समय पर कला क्षेत्र की प्रतिभाओं ने निकलकर भी उड़ान भरी हैं। खेल के मैदान पर यहां के निशानेबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके हैं। कुश्ती में मलकपुर ऐसा गांव है, जहां तीन पहलवानों ने अर्जुन अवार्ड जीता। अब बागपत की बेटी ने बॉलीवुड में जोरदार दस्तक दी है। छपरौली क्षेत्र के बदरखा गांव की बेटी रूशिल खोखर ने करीब 240 करोड़ रुपये के बजट की फिल्म में बतौर सहायक निर्देशक काम किया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन व आमिर खान जैसे सितारे हैं। बदरखा गांव निवासी कर्नल बिजेन्द्र खोखर व सविता खोखर की बेटी रूशिल खोखर ने दो साल पहले नारायणा दिल्ली की पर्ल एकेडमी से फैशन मीडिया कम्यूनिकेशन की डिग्री की थी।

विज्ञापन

इसके बाद मुंबई चली गई। वहां पहले विज्ञापन फिल्मों में काम किया। इसके बाद कुछ टीवी सीरियल के लिए काम किया। लेकिन मंजिल तब मिली जब उसे बड़ी स्टार कास्ट की मूवी ठग ऑफ हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करने का मौका मिला। आर्मी से सेवानिवृत पिता कर्नल बिजेन्द्र व मां सविता का भरपूर सहयोग मिला। शुक्रवार को करीब 3000 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज हुई फिल्म ने रिकार्ड कायम किया। पर्दे पर बड़े फिल्म मेकर के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में रूशिल खोखर नाम भी आया तो परिजन बेहद खुश नजर आए।  

क्या कहते हैं परिजन 
रूशिल के चाचा एसएचओ दिल्ली पुलिस योगेन्द्र खोखर ने बताया कि जल्द ही वह कई ओर बड़े बजट के प्रोजेक्ट में काम करने जा रही हैं। फिलहाल परिवार में उसके लिए हर्ष का माहौल है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed