लावड़। राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने स्टॉल लगाकर अपने मॉडल प्रस्तुत किए और अतिथि व शिक्षिकाओं को उनके बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि मोहम्मद जाहिद, संजय त्यागी रहे। प्रधानाचार्य सुनीता भारती ने बताया कि कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में रुहीन, इलका, अनम ने ऑटोमेटिक लिफ्ट बनाकर प्रथम प्राप्त किया। अलीना ने ऑटोमेटिक वॉटर डिस्पेंसर बनाकर द्वितीय, अक्शा ने मानव हृदय बनाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने तीनों छात्राओं को बधाई दी। विज्ञान प्रदर्शनी में कौशल रानी, प्राची सैनी, रंजना, बीना, ललिता, ममता कश्यप, रेणु भारद्वाज, अंकित शर्मा, प्रीति, अंशु, नेहा, कुमकुम, सोनिया आदि मौजूद रहे।