{"_id":"692c6edc21241b505d06fe02","slug":"ruhasa-case-police-register-fir-against-16-people-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104828-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुहासा प्रकरण : पुलिस ने 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुहासा प्रकरण : पुलिस ने 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की
विज्ञापन
रास्ते से बाइक हटाने को लेकर कहासुनी के बाद हुई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। रुहासा गांव में साइड मांगने के विवाद में शनिवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के 16 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रुहासा गांव निवासी आरिफ खतौली स्थित एक स्कूल की बस पर चालक है। शनिवार को आकाश अपनी बहन अलीगढ़ निवासी कोमल को सकौती छोड़कर वापस गांव लौट रहा था। वह रुहासा गांव में एक दुकान पर रुक गया। आरिफ बस लेकर गांव पहुंचा और रास्ते से बाइक हटाने के लिए आकाश से कहा। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई, जो मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे और जमकर मारपीट हुई थी। सूचना पर पीआरवी पहुंची और घायलों को सीएचसी भेज रही थी लेकिन दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस के सामने ही फिर से मारपीट शुरू कर दी थी।
पीआरवी पर तैनात उप निरीक्षक कौशल किशोर गौतम ने एक पक्ष के रुहासा गांव निवासी आरिफ, आफताब, सोनू उर्फ फरमान, अजीम, खालिद, साहुल, साजिद, शारिक, शहजाद और दूसरे पक्ष से गांव चकबंदी निवासी अंकुर, अंकित, आकाश, मुकेश, मूले व मैनापूठी निवासी सौरभ, गौरव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।