Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rudra International and Sharpen secure spots in the semi-finals

Meerut News: रुद्रा इंटरनेशनल और शार्पेन ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Wed, 18 Nov 2026 06:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Rudra International and Sharpen secure spots in the semi-finals
- ऑल इंडिया इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबले
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम ऑल इंडिया नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो लीग मैच खेले गए। इसमें शार्पेन और डीपीएस पब्लिक स्कूल की टीम ने जीत प्राप्त की। वहीं ग्रुप बी में अधिक अंक प्राप्त कर डीपीएस और रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
पहले मैच में शार्पेन पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाए। इसमें उत्तम ने 80, अर्श ने 48, आदित्य ने 45, सिद्धांत ने 42 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आदित्य ने 3, दिव्यराज ने 2, श्याम ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम 19.3 ओवर में 240 रन पर ऑल आउट हो गई और 40 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से श्याम ने 83, कार्तिक ने 42, आदित्य यादव ने 40, वैभव ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अनमोल ने 3, आदित्य ने 3, सिद्धांत ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच उत्तम और श्याम रहे।
विज्ञापन

दूसरे मैच में डीपीएस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 229 रन बनाए। इसमें युवराज ने 86, अर्जुन ने 47, आदित्य ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में अभिनव ने 3, हृदय ने 2, अरनव और अनमोल ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की टीम 18.5 ओवर में 200 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अभिनव ने 47, आर्यन ने 43, मयंक ने 41, रणदीप ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अरबाज ने 4, निखिल ने 4 और आर्यन ने 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच युवराज रहे। मैच के बाद शार्पेन और गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम को मुख्य अतिथि डॉ. गोपाल दीक्षित व प्रभा राव ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रुद्रा इंटरनेशनल और डीपीएस की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बृहस्पतिवार को ग्रुप ए के लीग मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed