{"_id":"69e153da50f466e1f001ce1a","slug":"rudra-and-dadhichi-academy-won-the-thrilling-matches-meerut-news-c-72-1-mct1009-151868-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रुद्रा और दधीचि अकादमी ने जीते रोमांचक मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रुद्रा और दधीचि अकादमी ने जीते रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन
मेरठ। दधीचि स्पोर्ट्स अकादमी में बृहस्पतिवार को अंडर-14 दधीचि क्रिकेट टूर्नामेंट के दो मुकाबले खेले गए। इन रोमांचक मैचों में रुद्रा क्रिकेट अकादमी और दधीचि क्रिकेट अकादमी विजयी रहीं।
पहले मुकाबले में टैप्स क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी की। उन्होंने 25 ओवर में 184 रन बनाए। अरहान अहमद ने 64 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए रुद्रा क्रिकेट अकादमी ने 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। रुद्रा के आर्यन ने 56 रन और शान सैफी ने 50 रनों का योगदान दिया। टैप्स की ओर से प्रखर ने सर्वाधिक विकेट लिए। आर्यन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में दधीचि क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 261 रन बनाए। रुद्राक्ष ने 80 रनों की शानदार पारी खेली। जेएसएम के युवराज ने गेंदबाजी में 4 विकेट झटके। जवाब में जेएसएम की टीम 232 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें वंश ने 154 रनों की शानदार पारी खेली। दधीचि की ओर से रुद्राक्ष ने 4 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।