फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus stone pelting and firing in Jewari village two women shot in leg dispute over playing cricket

मेरठ: जेवरी गांव में बवाल, पथराव व फायरिंग, दो महिलाओं के पैर में लगी गोली, क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ विवाद

Fri, 17 Dec 2021 10:52 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 17 Dec 2021 10:52 PM IST
सार

जेवरी गांव निवासी कर्ण अपने साथियों के साथ गांव स्थित मैदान पर क्रिकेट खेलता है। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से गांव के ही गुर्जर पक्ष के कुछ युवक उन्हें क्रिकेट नहीं खेलने दे रहे थे।

विज्ञापन
Ruckus stone pelting and firing in Jewari village two women shot in leg dispute over playing cricket
महिला को पैर में लगी गोली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेवरी गांव में शुक्रवार को क्रिकेट खेलने के विवाद में गुर्जर व गड़रिया पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट व पथराव हो गया। इस दौरान एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिस कारण गांव में दहशत फैल गई। दो महिलाओं के पैर में गोली लगी। गोली चलने पर ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी पक्ष भाग निकले। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


जेवरी गांव निवासी कर्ण अपने साथियों के साथ गांव स्थित मैदान पर क्रिकेट खेलता है। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से गांव के ही गुर्जर पक्ष के कुछ युवक उन्हें क्रिकेट नहीं खेलने दे रहे थे। शुक्रवार को इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर गुर्जर पक्ष के लोगों ने कर्ण व उसके साथियों के साथ जमकर मारपीट की। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भागे। परंतु, आरोपियों ने उनके घर पर पथराव कर दिया। पथराव होने के बाद गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद एक पक्ष की ओर से गोलियां चलाई गईं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, लगभग 50 से अधिक राउंड फायर किए गए। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत के चलते अपने घरों में दुबक गए। वहीं, गोली की चपेट में आने से गांव निवासी मिथिलेश और केला देवी पैर में गोली लगने से घायल हो गई। गांव में अनहोनी न हो जाए इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस गांव पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी पक्ष अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में उपचार दिलाया। पीड़ित पक्ष की ओर से गांव निवासी कृष्ण, नितिन, शोभित, बॉबी, पंकज, मनीष व एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ मिथलेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव में दबिश दी। लेकिन, कोई नहीं मिला। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फायरिंग व पथराव की घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस के आने के बाद भी ग्रामीण घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। दबी जुबान में कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को हिरासत में ले लिया जायेगा। वहीं, गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

एक घंटे तक रहा अराजकता का माहौल
जेवरी गांव में क्रिकेट खेलने के विवाद में शुक्रवार देर रात कहासुनी के बाद पथराव व फायरिंग हुई। लगभग एक घंटे तक अराजकता का माहौल गांव में बना रहा। गुर्जर पक्ष की ओर से मारपीट व पथराव शुरू किया गया। इसके बाद आरोपी पक्ष ने कर्ण पक्ष पर दबाव बनाने के लिए फायरिंग की। जिस कारण गांव में एक घंटे तक दहशत का माहौल बना रहा। ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए और दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए। लगभग एक घंटे तक गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण बाहर जाकर दोनों पक्षों को समझाने के लिए हिम्मत तक नहीं जुटा सके। पुलिस के पहुंचने के बाद भी ग्रामीणों में दहशत बनी रही और काफी देर बाद ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले।

हो सकता था बड़ा हादसा
जेवरी गांव में देर रात पथराव व फायरिंग की घटना के दौरान दो महिलाएं मिथलेश व केला देवी को पैर में गोली लगी। गनीमत यह रही कि अंधेरे में गोली चलाने वाला अपना निशाना नहीं लगा सका। नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने गुर्जर पक्ष के लोगों पर गांव में दबंगई दिखाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ताकि, दोबारा गांव में ऐसी घटना घटित न हो। वहीं, घायल महिलाओं के परिवार में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जेवरी गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों में विवाद हुआ था। जिसमें शाम को बड़े आपस में भिड़ गए। फायरिंग की घटना में एक महिला के गोली लगने की सूचना है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा। आशीष शर्मा, सीओ दौराला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed