फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus on Delhi Dehradun National Highway after one kawariya was injured in the service camp

कांवड़िये के ऊपर गिरी टंकी, गंभीर रूप से घायल, सेवा शिविर में जमकर तोड़फोड़ और हाईवे किया जाम

Sat, 27 Jul 2019 05:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Jul 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
Ruckus on Delhi Dehradun National Highway after one kawariya was injured in the service camp
हंगामा करते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मोदीपुरम रुड़की रोड स्थित कांवड़ सेवा शिविर में एक शिवभक्त के ऊपर पानी की टंकी गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गुस्साए शिवभक्तों ने हंगामा करते हुए शिविर में तोड़फोड़ कर दी और हाईवे पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं। इसके बाद इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान और चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कांवड़ियों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान करीब आधा घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह शिवभक्तों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली के मंडावली निवासी चांद सेवा शिविर में नहा रहे थे कि उसी दौरान उनके ऊपर पानी की टंकी गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर कांवड़िये भड़क गए और शिविर में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान का कहना है कि सेवा शिविर में नहाते वक्त एक कांवड़िये के ऊपर टंकी गिरने से गंभीर चोट लगी है। कांवड़िये को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed