फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus in Wedding Procession; Youth Beaten with a Belt for Objecting

Meerut News: शादी के काफिले में हुड़दंग, विरोध करने पर युवक को बेल्ट से पीटा

Wed, 15 Apr 2026 10:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in Wedding Procession; Youth Beaten with a Belt for Objecting
- दौराला-मसूरी मार्ग पर मुख्य बाजार की घटना का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। दौराला-मसूरी मार्ग स्थित कस्बे के मुख्य बाजार में शादी में जा रहे कार सवार युवकों की दबंगई सामने आई। गाड़ियों में सवार कुछ युवक खिड़कियों से बाहर निकलकर हुड़दंग कर रहे थे। इसी दौरान एक राहगीर युवक ने विरोध किया तो कार सवार युवकों ने उसे घेर लिया और सरेराह बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
लावड़ कस्बे से दूल्हे की गाड़ी के साथ कई कारों का काफिला बाजार से गुजर रहा था। इस दौरान तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे थे और कुछ युवक गाड़ियों से बाहर निकलकर शोर-शराबा कर रहे थे। वहां से गुजर रहे एक युवक ने इस पर आपत्ति जताई। इससे नाराज कार सवार युवकों ने उसे पकड़ लिया और बीच बाजार पीटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो पास में खड़े किसी युवक ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

वीडियो में दिख रहा है कि कई युवक मिलकर एक युवक को बेल्ट से पीट रहे हैं जबकि आसपास लोग तमाशबीन बने रहे। एएसपी बजरंग प्रसाद का कहना है कि अभी तक प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं आया है। किसी पक्ष की ओर से तहरीर भी नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed