फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus in Charu Choudhary's Road Show and controversy between BJP and RLD activists

चारु चौधरी के रोड शो में हंगामा, भाजपा और रालोद कार्यकर्ताओं में झड़प, वाहनों में तोड़फोड़

Sun, 07 Apr 2019 01:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 07 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in Charu Choudhary's Road Show and controversy between BJP and RLD activists
कार में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

रालोद नेत्री चारु चौधरी के रोड शो के दौरान गांव नूनाखेड़ा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों की गाड़ी रास्ते में सामने आने पर जमकर हंगामा हुआ। रालोद कार्यकर्ताओं ने जानबूझ कर रास्ता रोकने का आरोप लगाया तो भाजपा प्रत्याशी ने रालोद कार्यकर्ताओं पर मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दी है। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए और अफवाहें शुरू हो गई।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में शनिवार चारु चौधरी का काफिला थाना तितावी के गांव नूनाखेड़ा में पहुंचा, इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान का भतीजा कुटबी निवासी अमरेंद्र बालियान समर्थकों के साथ दो कारों से तितावी की ओर जा रहा था। इनकी कार काफिले के सामने आने पर विवाद हो गया। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने जानबूझ कर काफिले के सामने गाड़ियां लगा कर चारु चौधरी के काफिले को रोकने का प्रयास किया। भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान का कहना है कि नूनाखेडा में तंग रास्ता है, काफिले को देख कर उनके भतीजे ने कारों को एक साइड खड़ा कर दिया था। इसी दौरान काफिले में शामिल लोगों और नूनाखेडा के कुछ युवकों ने अमरेंद्र, विश्वास, सुधीर, विजय पाल, शोभित के साथ मारपीट की और उन्हें अगवा करने का प्रयास किया, जिन्हें ग्रामीणों ने बचाया। हमलावरों ने पार्टी के झंडे कार से उतार कर फाड़ दिए और कारों में तोड़फोड़ की। देर रात तितावी थाने पर रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी और भाजपा प्रत्याशी के भतीजे अमरेंद्र की ओर से तितावी थाने पर तहरीर दे दी गई थी। 
विज्ञापन


एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि नूनाखेड़ा गांव में रालोद और भाजपा समर्थकों के बीच हंगामे की जानकारी मिली है। दोनों ओर से तहरीर मिल गई है। साक्ष्य के आधार पर पुलिस वैधानिक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed