फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus in board meeting of municipality in Muzaffarnagar district

मुजफ्फरनगर: हंगामा देख वापस चली गईं चेयरपर्सन, फिर अस्थायी अध्यक्ष चुन करा दी बोर्ड बैठक

Sun, 20 Oct 2019 01:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 20 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in board meeting of municipality in Muzaffarnagar district
बोर्ड की बैठक में हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर बोर्ड की बैठक में शनिवार को जमकर हंगामा होने से अफरातफरी का आलम हो गया। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल आते ही बैठक स्थगित कर चली गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पक्ष के सदस्यों को बैठक में आने से रोक दिया गया है। बाद में सदस्यों ने कोरम पूरा होने पर एक सभासद को अध्यक्ष चुना और बैठक की कार्रवाई पूरी की। बैठक में एजेंडे के 60 में से 20 प्रस्ताव पारित किए गए। 

विज्ञापन


टाउनहाल सभागार में शनिवार सुबह 11.30 बजे पालिका बोर्ड की बैठक में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल पहुंचीं। सभागार में पर्यवेक्षक के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी और 37 सभासदों के अतिरिक्त सीओ हरीश भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस बल पहले से ही मौजूद था। चेयरपर्सन ने आते ही उपस्थिति रजिस्टर चेक किया और कहा कि बैठक में विकास के कई प्रस्ताव पास होने थे, लेकिन उनके पक्ष में सभासदों को बैठक में आने से रोक दिया गया है। इसलिए वह इस बैठक को स्थगित करती हैं। यह कहकर चेयरपर्सन सभागार से चली गईं। उनके जाते ही सभागार में हंगामा मच गया और कुछ सभासद भी उनके पीछे-पीछे हो लिए। बाद में चेयरपर्सन के विरोधी गुट के सदस्यों ने दावा किया कि बैठक के लिए कोरम पूरा है। इसलिए किसी सभासद को अध्यक्ष चुनकर कार्रवाई पूर्ण करेंगे। करीब एक घंटे की जद्दोजहद और नगर पालिका अधिनियम के अवलोकन के बाद 24 सभासदों ने सभासद सुनील शर्मा को अध्यक्ष चुना और बैठक की कार्रवाई शुरू की गई। एजेंडे में शामिल 60 में से 20 प्रस्तावों को पास कर दिया गया।
विज्ञापन

 
सफाई एवं कर्मचारियों से जुड़े ज्यादातर प्रस्ताव पास 
सफाई व्यवस्था एवं कर्मचारियों से जुड़े ज्यादातर प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी। कूड़ा निस्तारण के लिए पॉकलेन मशीनों पर व्यय, रोबोट मशीन, नाला सफाई, कांवड़ यात्रा से संबंधित व्यय, सड़कों के गड्ढे भरने, सफाईकर्मियों एवं सफाई, बेसहारा पशुओं के लिए टीनशेड बनाने, ओडीएफ एवं अपशिष्ट निस्तारण सहित कई प्रस्ताव पास किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव 

विरोधी गुट के सभासदों ने बैठक में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। बैठक में मौजूद राजीव शर्मा, विपुल भटनागर, प्रवीण पीटर, मनोज वर्मा, पवन आदि ने बीते रविवार को सभासदों की बैठक के लिए टाउन हाल सभागार का ताला नहीं खोलने का मामला उठाया। ईओ ने बताया कि ताला नहीं खोलने वाले कर्मचारी मुकेश शर्मा से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सभासदों ने चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल पर सभागार नहीं खुलवाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया तथा इसे प्रोसीडिंग में दर्ज भी कराया। बैठक में नवनीत कुच्छल, ओम सिंह, सुशीला, नरेश चंद मित्तल आदि सभासद मौजूद रहे।  
 
पूरा एजेंडा शहर के विकास के लिए था। मेरे पक्ष में 15-16 सभासदों को बैठक में आने से रोक दिया गया था। कार्रवाई शुरू होने से पहले ही मैने बैठक स्थगित कर दी। यदि मेरे आने के बाद बैठक हुई है तो क्या पूरा एजेंडा पास किया गया है? प्रशासन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है। - अंजू अग्रवाल, चेयरपर्सन, नगर पालिका। 

नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 89 के तहत चेयरमैन की गैर मौजूदगी के बावजूद कोरम पूरा होने पर सभासद अध्यक्ष चुनकर बोर्ड बैठक कर सकते हैं। इसी के तहत बैठक की कार्रवाई को पूरा कराया गया है। - विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ। 

मैं आब्जर्वर के रूप में बैठक में मौजूद था। चेयरपर्सन की गैर मौजूदगी में बैठक हो सकती थी या नहीं यह निर्णय ईओ ने लिया। मैं इतना कह सकता हूं कि बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। - अतुल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed