{"_id":"62fea2011def382b872f472e","slug":"ruckus-from-kothi-to-ghantaghar-in-the-night-stone-pelting-bottles-went-on-9-injured-city-news-mrt6015810131","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में जली कोठी से घंटाघर तक बवाल... पथराव-बोतलें चलीं, 9 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में जली कोठी से घंटाघर तक बवाल... पथराव-बोतलें चलीं, 9 घायल
विज्ञापन

मेरठ। जली कोठी में मुखबिरी के शक में चली आ रही तनातनी के बाद बृहस्पतिवार रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से पथराव हुआ और कांच की बोतलें चलीं। तीन महिलाओं समेत 9 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर महिलाओं ने जिला अस्पताल, घंटाघर और फिर देहलीगेट थाने तक हंगामा किया। मामला तूल पकड़ने पर रात में कई थानों की पुलिस घंटाघर पर पहुंची। पुलिस ने पुलिस ने लाठीचार्ज कर महिलाओं को खदेड़ा।
देहलीगेट क्षेत्र के जली कोठी निवासी शुएब की अपने पड़ोसी कामिल के साथ तनातनी चल रही थी। पशुओं के अवैध कटान के मामले में शुएब दो दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया है। पुलिस के मुताबिक शुएब को शक है कि पशु कटान के मामले में पड़ोसी कामिल मुखबिर कर उसे पकड़वाता है। इसी वजह से बृहस्पतिवार को बवाल हुआ। देहलीगेट थाना पुलिस के साथ कोतवाली और सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि इस संघर्ष में शुएब और उसका भाई जुबेर, भाभी मोनी, बहन मुमताज, फुजी घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से कामिल, उसका भाई आमिर, राजा व अनीस घायल हुए। जिला अस्पताल में भी घायलों को लेकर पहुंचे दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई। पुलिस उन्हें समझाने में लगी रही। पुलिस ने शुएब के पिता रहीसुद्दीन और उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया। शुएब पक्ष की महिलाओं ने जिला अस्पताल, घंटाघर और फिर देहलीगेट थाने में हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई करने में लगी है। रात में महिलाओं ने देहलीगेट थाने में धरना दे दिया। महिलाओं ने कहा कि अगर दूसरे पक्ष पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह धरने पर बैठे रहेगी। मामला तूल पकड़ता देखकर पुलिस ने लाठी फटकार कर महिलाओं को खदेड़ा।
पुलिस बेबस...
जली कोठी में खूनी संघर्ष की सूचना पर एसपी सिटी, सीओ कोतवाली समेत आठ थानों की पुलिस मौके पर पहुंचा। देररात में घंटाघर से देहलीगेट थाने तक अराजकता का माहौल रहा और पुलिस बेबस देखती रही। इस मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। बाद में मामला तूल पकड़ने के बाद थाना पुलिस ने लाठीचार्ज कर मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर देहलीगेट ऋषिपाल सिंह ने बताया कि महिला पुलिस को भी बुलाया गया। जली कोठी पुलिस चौकी इंचार्ज हरेंद्र यादव की तरफ से दोनों पक्षों के 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जेल से बाहर आते ही शुएब ने कराया बवाल
मेरठ। पुलिस का कहना कि शुएब पशु कटान के मामले में दो बार जेल जा चुका है। शुएब ने ही यह बवाल कराया है। बृहस्पतिवार शाम से शुएब पड़ोसी को धमकी दे रहा था। जिस पर मामले ने तूल पकड़ा। दूसरे पक्ष के लोग इकट्ठा हुए और शुएब के साथ मारपीट कर दी। उसके बाद दोनों पक्षों के बाद मारपीट, पथराव हुआ है।
आरोप-प्रत्यारोप लगाकर पुलिस के सामने मारपीट
जली कोठी और जिला अस्पताल में दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर पुलिस के सामने मारपीट करते रहे। छेड़छाड़ तो कभी पुलिस की मुखबिर के आरोप लगते रहे। पुलिस शुरूआत में दोनों पक्षों को समझाने में लगी रही। शुएब पक्ष पर पुलिस ने कार्रवाई की तो महिला थाना पुलिस पर भी भड़क गई।
हंगामा करने वालों पर भी कसेगा शिकंजा
दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य किया। हंगामा करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी