फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus for ration agency election in Nagla Order, police took control of the situation

नगला ऑर्डर में राशन एजेंसी चुनाव के लिए हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति

Mon, 08 Sep 2025 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Ruckus for ration agency election in Nagla Order, police took control of the situation
सरधना। गांव नंगला आर्डर में राशन एजेंसी चुनाव में हंगामें के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामी
- चार बजे के बाद कुछ वोटरों को प्रवेश न देने पर हुआ विवाद, रीना चुनी गईं राशन डीलर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ग्राम पंचायत नगला ऑर्डर में सोमवार को सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता के चयन के लिए ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मतदान प्रक्रिया के अंतर्गत दो प्रत्याशियों रीना पत्नी अमित और वर्षा पुत्री सुनील के नाम सामने आए। कुछ मतदाताओं को मतदान स्थल के अंदर न घुसने देने पर हंगामा भी हुआ। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
समर्थन की गणना में रीना को 245 ग्रामवासियों का समर्थन प्राप्त हुआ, जबकि वर्षा के पक्ष में कोई समर्थन नहीं मिला। इस आधार पर ग्राम सभा द्वारा रीना पत्नी अमित का चयन सस्ता गल्ला विक्रेता के रूप में कर लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान जितेंद्र ने की, जबकि सहायक विकास अधिकारी कृषि ऋषिपाल सिंह बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ग्राम सचिव सुशील शर्मा, विजय व नरेश भी मौके पर मौजूद रहे। हालांकि मतदान प्रक्रिया के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब चार बजे के बाद कुछ ग्रामीणों को मतदान स्थल के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे विवाद और हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करते हुए चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न कराया। पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में चयन प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed