फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus erupts in hospital over death of newborn; police arrive at scene

Meerut News: नवजात शिशु की मौत पर अस्पताल में हंगामा, पुलिस मौके पर पहुंची

Fri, 28 Nov 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Ruckus erupts in hospital over death of newborn; police arrive at scene
मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र के अतराडा गांव निवासी दीपक शर्मा ने बताया उनके छोटे भाई अमृत की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व बदांयू की आरती से हुई थी। आरती ने 10 दिन पूर्व बच्चे को जन्म दिया था। परिजनों ने तबीयत खराब होने पर नवजात को 24 नवंबर को गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने नवजात के शरीर में इंफेक्शन की होना बताया था। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह परिजनों को शांत कराया। दो घंटे के बाद परिजन नवजात के शव को लेकर चले गए और गांव में दफना दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed