फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus after TSI's altercation with traders at Hapur depot

हापुड़ अड्डे पर टीएसआई की व्यापारियों से नोकझोंक के बाद हंगामा

Mon, 23 Jun 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Ruckus after TSI's altercation with traders at Hapur depot
हापुड़ अड्डे पर टीएसआई के खिलाफ हंगामा करते व्यापारी
मेरठ। हापुड़ अड्डे पर सिंहल गारमेंट्स के बाहर खड़े वाहनों का चालान करने को लेकर संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों का टीएसआई सुमित वशिष्ठ से विवाद हो गया। व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। एसएसपी ने सुमित वशिष्ठ को लाइन हाजिर कर दिया। दुकानदार का एक पैकेट दुकान के अन्दर से जबरन लेकर आने का भी टीएसआई का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सिंहल गारमेंटस पर के बाहर वाहन बेतरतीब खड़े हुए थे। दस दिन पहले टीएसआई ने वाहन सही खड़े करने की हिदायत दी थी ताकि जाम न लगे। आवेश में आकर टीएसआई ने सिंहल गारमेंट्स की दुकान के अन्दर से एक पैकेट भी ले लिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। रविवार को फिर से सिंहल गारमेंट्स के बाहर खड़े वाहनों का चालान करना टीएसआई ने शुरु कर दिया। दुकानदारों की टीएसआई से कहासुनी हो गई। पूर्व पार्षद अंशुल गुप्ता संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री अंकुर गोयल के साथ मौके पर पहुंच गए। अंकुर गोयल ने टीएसआई से कार्रवाई का विरोध जताया। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा से इस मामले की फोन पर शिकायत की गई। कमल दत्त शर्मा ने एसएसपी डा. विपिन ताडा को पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए टीएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। कुछ ही देर में व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरु कर दिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले को शांत कराया। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि टीएसआई को फिलहाल लाइन हाजिर किया गया है। इस दौरान ललित गुप्ता अमूल, हेमंत चावला, अशोक रस्तोगी, पवन गर्ग, गौरव सिंहल, कपिल अग्रवाल, अकरम गाजी आदि मौजद रहे।
विज्ञापन



एडिट करके वीडियो किया गया वायरल
एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दस दिन पहले सिंहल गारमेंट्स के बाहर गलत तरीके से वाहन खड़े करने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक पैकेट दुकानदार का टीएसआई ने अपने कब्जे में ले लिया था। जिसकी वीडियो बनाई गई थी। कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाकर फिर पैकेट वापस कर दिया गया था। कुछ लोगों ने वीडियो को एडिट करके वायरल कर दिया, जिसमें पैकेट लेते हुए तो टीएसआई दिख रहा है लेकिन वापस देता हुआ नहीं दिख रहा है। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed