{"_id":"68af6f2bb37f80ea300d0af9","slug":"rto-and-police-launched-a-campaign-33-school-vehicles-were-challaned-meerut-news-c-14-1-mrt1005-958463-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ और पुलिस ने चलाया अभियान, 33 स्कूली वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ और पुलिस ने चलाया अभियान, 33 स्कूली वाहनों के चालान
विज्ञापन
स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते आरटीओ, एआरटीओ और ट्रैफिक पुलिस
मेरठ। संभागीय परिवहन के अधिकारियों की टीम ने बुधवार को यातायात पुलिस के साथ मिलकर शहर से देहात तक सड़कों पर दौड़ने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें 33 वाहनों के चालान किए। कई को चेतावनी देकर छोड़ा।
शहर में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। सोमवार को केंद्रीय विद्यालय से बच्चों को लेकर छोड़ने जा रहे शराबी वैन चालक ने रुड़की रोड पर एक कार में टक्कर मार दी थी। हादसे में 12 बच्चों में पांच बच्चे गंभीर घायल हुए थे। डीएम और एसएसपी ने स्कूलों के वाहनों की जांच के आदेश दिए। उसी कड़ी में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजकुमार सिंह और एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को प्राइवेट स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। दिन निकलते ही अधिकारियों की टीम सड़कों पर उतर गई।
टीम ने खरखौदा, पल्लवपुरम, मोदीपुरम, वेस्टर्न रोड पर सिख लाइन, सेंट मैरी स्कूल के सामने अभियान चलाया। टीम ने स्कूलों में संचालित 33 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। जिनमें 3 बसें, एक ऑटो रिक्शा और 9 प्राइवेट स्कूली वाहन शामिल हैं। एसपी यातायात ने बताया कि इस दौरान 50 से अधिक स्कूली वाहनों के चालकों की ब्रेथ ऐनालाइजर से जांच की गई। हालांकि कोई भी शराब पीए हुए नहीं मिला। टीम में वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश कर्दम, यात्रीकर अधिकारी प्रीति पाण्डेय आदि रहे। एसपी यातायात ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
...................