{"_id":"5d2b459a8ebc3e6c940cfb05","slug":"rss-s-district-campaign-chief-says-that-the-saffron-flag-is-a-symbol-of-unity-and-harmony","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख बोले- एकता और समरसता का प्रतीक है भगवा ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख बोले- एकता और समरसता का प्रतीक है भगवा ध्वज
Mon, 15 Jul 2019 02:13 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख विकास भार्गव ने कहा कि भगवा ध्वज त्याग, एकता व समरसता का प्रतीक है। देश में आरएसएस की 60 हजार शाखाएं हिंदू एकता के लिए काम कर रही हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कस्बे के सत्संग भवन में रविवार को आयोजित आरएसएस के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रचार प्रमुख विकास भार्गव ने कहा कि देश में 100 करोड़ हिंदुओं को एकजुट करने के लिए आरएसएस सक्रिय है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण देश में 60 हजार शाखाएं प्रतिदिन लगाईं जाती हैं, जिनके माध्यम से युवाओं व बच्चों को संस्कारित किया जाता है। आरएसएस ने पवित्र भगवा ध्वज को ही गुरु का स्थान दिया है, क्योंकि भगवा ध्वज त्याग व बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से क्षमता के अनुसार गुरु दक्षिणा करने का आह्वान किया। दिनेश गंगपुरी, दिनेश माहेश्वरी, मूलचंद शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, रामकिशन, हरीश नारंग, गौरव वत्स, बिजेंद्र पाल सिंह, राजेंद्र रस्तोगी व नवीन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/