{"_id":"6ad773fc746ee6b62805231c","slug":"rss-celebrate-their-foundation-day-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1335208-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आरएसएस ने शहर में निकाला गया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आरएसएस ने शहर में निकाला गया पथ संचलन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयदशमी कार्यक्रम किए गए। शहर में दस हजार स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला। एकल गीत, गण गीत के पश्चात शस्त्र पूजन किया गया। शस्त्र पूजन के बाद वक्ताओं ने संघ की गतिविधियों और संकल्पों के बारे में बताया।
विभिन्न क्षेत्रों में बच्चे, युवा सहित अन्य सभी स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। क्षेत्रवासियों ने पथ संचलन का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। शास्त्री नगर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सहसंघचालक डॉक्टर नरेंद्र तनेजा ने कहा कि संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार ने देश की स्वतंत्रता के लिए सभी प्रकार के क्रांतिकारियों के साथ काम किया।
उन्होंने कोलकाता में डॉक्टरी की पढ़ाई करते समय अनुशीलन समिति की क्रांतिकारी गतिविधियों में भाग लिया तो नागपुर में कांग्रेस के नेतृत्व में स्वतंत्रता के सभी अभियानों में भाग लिया। कई बार जेल भी गए लेकिन आजादी के बाद फिर से गुलाम न हों, इसके लिए चिंतन भी किया। विचार किया कि हिंदू समाज की कमजोरी ही गुलामी का कारण है और भविष्य में गुलाम न हों, इसकी गारंटी है समाज की संगठित शक्ति। महानगर में हुए विभिन्न कार्यक्रमों में प्रांत बौद्धिक प्रमुख कृष्ण कुमार, सह विभाग संघचालक विनोद भारतीय, विभाग कार्यवाह अवनीश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।