फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rs 4.38 lakh withdrawn from account; online fraud alleged.

Meerut News: खाते से 4.38 लाख रुपये निकाले, ऑनलाइन ठगी का आरोप

Sun, 20 Sep 2026 10:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Rs 4.38 lakh withdrawn from account; online fraud alleged.
- भलसोना के व्यक्ति ने पुलिस से रकम वापस दिलाने और कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भलसोना गांव निवासी मनीष के बैंक खाते से 4.38 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रकम की निकासी को ऑनलाइन धोखाधड़ी बताते हुए सरधना थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भलसोना निवासी मनीष बर्मन के अनुसार, उनका भारतीय स्टेट बैंक में बचत खाता है। आरोप है कि एक से 13 सितंबर के बीच उनके खाते से अलग-अलग समय पर कई बार में कुल 4.38 लाख रुपये निकाले गए। मनीष का कहना है कि खाते से रकम निकलने के दौरान उन्हें किसी तरह का संदेश या मेसेज प्राप्त नहीं हुआ। बाद में खाते की जानकारी देखने पर की गई निकासी का पता चला। उन्होंने बैंक से जानकारी लेने के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में खाते से निकाली गई रकम वापस दिलाने और ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस लेनदेन से संबंधित विवरण और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज की है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed