फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rs 1.80 lakh stolen from hotel room, case registered

होटल के कमरे से 1.80 लाख रुपये चोरी, केस दर्ज

Wed, 30 Apr 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.80 lakh stolen from hotel room, case registered
मेरठ। सिद्धार्थनगर के हरीश शर्मा रविवार को अपना इलाज कराने के लिए मेरठ आए थे। इस दौरान रोडवेज बस स्टैंड के सामने लाभ महल होटल में रूके थे। जहां उनके होटल के कमरे से 1.80 लाख रुपये चोरी हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस मामले की जांच में लग गई।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ निवासी हरीश शर्मा ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपना उपचार कराने के लिए अपने जीजा सुदेश अवस्थी व बहन ममता अवस्थी के साथ मेरठ आए थे। पीड़ित ने बताया कि वह सुबह के समय नाश्ता करने के लिए चले गए थे। कुछ देर बाद वापस आए तो देखा की बैग में इलाज के लिए रखे पैसे गायब थे।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित ने कमरे में रुपयों की तलाश की थी। लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। पीड़ित ने होटल मालिक को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच में लग गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed