फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rrewrefsrewrewrewrewrew

Meerut News: एक हजार करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में जमानत याचिका खारिज

Mon, 06 May 2024 08:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
rrewrefsrewrewrewrewrew
एक हजार करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ में जीएसटी चोरी के सबसे बड़े मामले में आरोपी प्रवीण कुमार की जमानत याचिका सीजेएम सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी है। मामला छह माह पुराना है। 27 अक्तूबर को जीएसटी की टीम ने मनोज कुमार मिश्रा को 91 फर्जी फर्मों के जरिए 357 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। बाद में दो अन्य अभियुक्त प्रवीण कुमार और अखिलेश तिवारी को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था।

जीएसटी के अधिकारियों ने लंबी जांच के बाद 72 हजार पन्नों की चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की। सीजीएसटी के विशेष अभियोजन अधिकारी लक्ष्य कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद पता चला कि यह पूरा सिंडीकेट 232 कंपनियों के जरिए चल रहा था। इन लोगों ने 5846 करोड़ रुपये के फर्जी बिल व इनवाइस के आधार पर 1048 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट फर्जी तरीके से ले लिया। इस मामले में प्रवीण कुमार की जमानत के लिए न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी, जिसे सत्र न्यायालय, मेरठ ने खारिज कर दी। इससे पहले 23 अप्रैल को एक अन्य अभियुक्त अखिलेश तिवारी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। वहीं मनोज मिश्रा की जमानत पहले ही खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed