फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Route diversion from today till 24th, proceed with caution

Meerut News: आज से 24 तक रूट डायवर्जन, संभलकर निकलें

Sat, 21 Dec 2024 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Route diversion from today till 24th, proceed with caution
मेरठ। मेरठ महोत्सव को लेकर यातायात पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार रात को रूट डायवर्जन प्लान भी जारी कर दिया है। 21 से 25 दिसंबर तक विक्टोरिया पार्क रोड पर रूट डायवर्जन रहेगा। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने सभी प्वाइंटों पर पुलिस तैनात कर दी है।
विज्ञापन

विक्टोरिया पार्क कार्यक्रम स्थल में आने वाले सभी कलाकारों का प्रवेश सर्किट हाउस से गढ़वाली तिराहे से विक्टोरिया पार्क गेट नंबर एक से होगा।
- विक्टोरिया पार्क कार्यक्रम स्थल में आने वाले सभी वीवीआईपी का प्रवेश सर्किट हाउस से गढ़वाली तिराहे से विक्टोरिया पार्क गेट नंबर दो से होगा।
- सभी वीआईपी/अन्य समस्त पदाधिकारी सर्किट हाऊस से गढ़वाली तिराहे से विक्टोरिया पार्क गेट नंबर तीन से प्रवेश कर सकेंगे।
- सर्किट हाउस चौराहा से सीताराम पुलिया की तरफ सभी प्रकार के सामान्य वाहन (दो पहिया/चार पहिया) प्रतिबंधित रहेंगे, केवल पैदल ही आवागमन किया जा सकेगा।
- सीताराम पुलिया की तरफ से कोई भी वाहन विक्टोरिया पार्क की तरफ नहीं आएगा।
- ऑप्टिकल तिराहा से कोई भी सामान्य वाहन विक्टोरिया पार्क एवं जेलचुंगी की ओर नहीं जा सकेंगे।
- सभी प्रकार के सामान्य वाहनों का प्रवेश जेलचुंगी चौराहे की ओर से होगा, जो हाईड्रिल तिराहे से ऑप्टिकल तिराहे से गेट नंबर चार (चार पहिया वाहनों की पार्किग) एवं गेट नंबर 4ए (दो पहिया वाहनों की पार्किंग) से विक्टोरिया पार्क में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन

- हाइड्रिल तिराहा से गढ़वाली तिराहा के बीच सभी सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों का निकास गेट न0-3ए से होकर हाइड्रिल तिराहा से जेलचुंगी की तरफ होगा।
- सभी प्रकार के सामान्य वाहन केवल जेलचुंगी चौराहा की तरफ से ही विक्टोरिया पार्क आएंगे। अन्य किसी भी मार्ग से विक्टोरिया पार्क नही आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed