मेरठ में डायवर्जन: अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु के पास होगा रूट डायवर्ट, लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी
Meerut News : मेरठ में अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु के पास आज यानी शनिवार से अगले कुछ दिन तक रूट डायवर्जन रहेगा। इस दौरान लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में आरआरटीएस कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसी के मद्देनजर अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु के पास आज यानी शनिवार से आगामी कुछ दिन तक दिल्ली-मेरठ रोड की दोनों साइड पर सड़क का कुछ हिस्सा वाहनों के लिए उपलब्ध नहीं होगा। यहां निर्माण कार्य के लिए सड़क का कुछ हिस्सा प्रतिबंधित रहेगा। जरूरत के हिसाब से वाहनों का संचालन जारी रहेगा।
इस संबंध में एनसीआरटीसी की कार्यदायी कंपनी की ओर से स्थानीय पुलिस और प्रशासन से अनुमति ली गई है। डायवर्जन पिलर संख्या 1354 से 1357 के बीच में कार्य किया जा रहा है। यह डायवर्जन जरूरत के मुताबिक समय-समय पर लागू होगा। आम लोगों की सहूलियत के लिए टीमें रात में अधिक काम कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: दोहरे हत्याकांड का खौफनाक सच: आरोपियों ने बताई कत्ल की असली वजह, बोले- ये बात मान लेते तो नहीं करते हत्या
डायवर्जन के दौरान सभी कार्य बैरिकेडिंग जोन में होंगे। निर्माण स्थलों के पास यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त मार्शल लगाए जाएंगे। निर्माण स्थल के पास उपयुक्त प्रकाश व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: 1857 की क्रांति के नायकों को किया नमन, 'अमर उजाला जगा रहा हर दिल में राष्ट्र प्रेम की भावना'