फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Route diversion for culvert construction on Bhumiya bridge

Meerut News: बरात में दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने सात को हिरासत में लिया

Mon, 10 Feb 2025 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Route diversion for culvert construction on Bhumiya bridge
कंकरखेड़ा (मेरठ)। खड़ौली गांव में शनिवार को आई बरात में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस सात लोगों को थाने ले आई। रविवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव निवासी खुर्शीद ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार को उसके बेटे की बरात गांव में आई थी। वहां बरात में विवाद हो गया। आरोप है कि बरात के वापस आने पर देर रात गांव के ही एक पक्ष ने उसके घर पर हमला कर दिया। मारपीट में रिश्तेदार जमशेद को गंभीर चोट आई है। उधर, घटना काे अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों के आबिद, नूर मोहम्मद, आसिफ, नदीम, वसीम, अनस व नदीम आदि को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed