फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Route and color stamped, stickers put on 31 valid e-rickshaws on the first day

Meerut News: रूट और रंग पर मुहर, पहले दिन 31 वैध ई-रिक्शा पर लगा स्टीकर

Tue, 17 Sep 2024 06:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Route and color stamped, stickers put on 31 valid e-rickshaws on the first day
मेरठ। शहर को जाम से निजात दिलाने के ई-रिक्शा के रूट निर्धारण अभियान की शुरूआत सोमवार को पुलिस लाइन में कर दी गई। पहले दिन 35 चालक ई रिक्शा लेकिन पहुंचे। इनमें 31 ई रिक्शा वैध पाए गए। इन पर जोन- एक का लाल रंग स्टीकर लगाकर रूट निर्धारित किया गया। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि दस दिन का अभियान पूरा होने के बाद बिना स्टीकर और रूट का उल्लंघन कर चलने वाले ई रिक्शा पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि ई-रिक्शा के लिए शहर को चार जोन (रूट) में बांटा गया है। हर जोन (रूट) के लिए अलग रंग का स्टीकर बनाया गया है। यही स्टीकर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर भी रोक लगाएगा। ई रिक्शा के समस्त कागजात जैसे आरसी, फिटनेस, इंश्योरेंस व चालक का ड्राइविंग लाइसेंस चेक करने के बाद ही स्टीकर यातायात निरीक्षक विनय कुमार शाही ने जारी किया। पुलिस लाइन में 21 ई-रिक्शा को जोन (रूट) एक के स्टीकर जारी करने के बाद हापुड़ अड्डे पर कागजात चेक करने के बाद दस ई रिक्शा को स्टीकर दिए गए। इस दौरान मिशिका सोसाइटी के अमित नागर, सुनील शर्मा, लाल साहब पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रूट एक पर लाल, दो पर नीला, तीन पर पीला और चार पर हरे रंग का स्टीकर
यातायात पुलिस हर जोन (रूट) पर अलग-अलग रंग के स्टीकर ई रिक्शा पर लगाएगी। जिससे स्टीकर के रंग से ही रूट के उल्लंघन और वैध-अवैध रिक्शे की पहचान हो जाएगी। रूट एक पर लाल रंग का स्टीकर लगाया गया। दो पर नीला, तीन पर पीला और चार पर हरे रंग का स्टीकर लगाया जाएगा। दस दिन बाद जोन दो, तीन और चार के स्टीकर लगाए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन




जोन (रूट) 1
बिजली बंबा चौराहा, एल-ब्लॉक चौराहा, जाकिर कालोनी, इस्लामाबाद, हापुड़ अड्डा, पेट्रोल पंप यू-टर्न, गोला कुआं, भूमिया पुल, मेट्रो प्लाजा, फुटबाॅल चौक, बागपत बाईपास, परतापुर इंटरचेंज, शाॅप्रिक्स मॉल, टीपीनगर मंडी गेट, टीपीनगर थाना तिराहा, जुर्रानपुर फाटक से बिजली बंबा, लोहिया नगर।


जोन (रूट) 2
एल-ब्लॉक से तेजगढ़ी, डिग्गी तिराहा, मेडिकल, काली नदी, नंदन सिनेमा हॉल, गांधी आश्रम, हंस चौराहा, सीताराम की पुलिया, साकेत, जेल चुंगी चौराहा, बीएनजी स्कूल तिराहा।



जोन (रूट) 3
साकेत से जीरोमाइल, जादूगर चौराहा, टैंक चौराहा, सब-एरिया कैंटीन, शिव चौक कंकरखेडा, मोदीपुरम मवाना क्षेत्र, जीरोमाइल चौराहा, पिंकी छोले भटूरे, साकेत चौराहा, सोफिया गर्ल्स कॉलेज, रजबन से नैंसी चौराहा से मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन से शिव चौक से 510 आर्मी वर्कशाप से साकेत से इमली तिराहा से सर्किट हाऊस, अंबेडकर चौराहा से कमिश्नर कार्यालय गोलचक्कर से बेगमपुल नाला।



जोन (रूट)
सूरजकुंड मोड से आबकारी चौराहा, बच्चापार्क चौराहा, कॉ-आपरेटिव चौराहा, मेघदूत पुलिया, कचहरी, आकाशगंगा साडी, सोतीगंज, सदर, सिटी स्टेशन, रोहटा फाटक, सूरजकुण्ड मोड से बच्चापार्क, आकाश गंगा साड़ी से सोतीगंगज, भैसाली अड्डा, जलीकोठी, रेलवे रोड से मेट्रो प्लाजा, रोहटा फाटक से वेस्ट एंड रोड, कैंट क्षेत्र, रोहटा फ्लाईओवर, सुभारती से बागपत फ्लाईओवर तक, इंदिरा चौक से बुढ़ाना गेट से खैरनगर चौराहा से छतरीवाला पीर तिराहा से घंटाघर चौराहा से कबाड़ी बाजार।



यातायात कार्यालय में आकर रूट एक के ई-रिक्शा चालक समस्त कागजात लेकर आएं और अपने रूट का स्टीकर लेकर जा सकते हैं। यदि समय पूरा होने के बाद कोई स्टीकर लगाकर ई-रिक्शा चालक रूट पर चलता दिखाई दिया तो ई-रिक्शा सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
राघवेंद्र कुमार मिश्र
एसपी यातायात
मेरठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed