फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roti and vegetables are essential, but also take protein for complete nutrition: Akanksha Sharma

रोटी-सब्जी जरूरी, संपूर्ण पौष्टिकता के लिए प्रोटीन भी लें : आकांक्षा शर्मा

Sun, 22 Mar 2026 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Roti and vegetables are essential, but also take protein for complete nutrition: Akanksha Sharma
डायटिशियन आकांशा शर्मा। हैलो डॉक्टर।
- हैलो डॉक्टर कार्यक्रम में एसबीडी जिला अस्पताल की डायटिशियन ने फोन पर दिया परामर्श
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। लोग भोजन करते हैं, लेकिन इसका कोई समय तय नहीं होता है। जब मन में आया, खाना खाने लगते हैं। उस भोजन में पौष्टिकता नहीं देखते। यही कारण है कि भोजन करने के बावजूद तमाम तरह की बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। भोजन का नियमित समय होने के साथ ही उसमें सभी तरह के पौष्टिक तत्व होने चाहिए। तभी स्वस्थ जीवन संभव है। शनिवार को अमर उजाला के हैलो डॉक्टर कार्यक्रम के लिए कार्यालय में एसबीडी जिला अस्पताल की डायटिशियन डॉ. आकांक्षा शर्मा उपस्थित थीं। उन्होंने जिलेभर से फोन करने वाले पाठकों को परामर्श दिया। बताया कि रोटी-सब्जी जरूरी है, लेकिन इसी से ही पेट न भरें। शरीर के लिए संपूर्ण पौष्टिकता के लिए प्रतिदिन प्रोटीन जरूर लें। किसी भी बीमारी के लिए इलाज में सकारात्मक सोच होने के साथ-साथ पौष्टिक आहार लेना भी बेहद जरूरी है।
-------
सवाल : खाने में क्या-क्या लें, जिससे शरीर स्वस्थ रहें। (तुषार शर्मा, बिहारीगढ़)
जवाब : सबसे पहले जरूरी है कि अपने खानपान का समय तय करें। सुबह का नाश्ता नौ बजे, दोपहर का खाना एक बजे तक और रात का खाना ठीक सात बजे तक हो जाए। रोजाना 10 गिलास पानी पिएं। खाने के तुरंत बाद आराम करने के बजाय टहलें। फाइबर चीजों को खाएं। तली-भुनी से परहेज करें। इससे शरीर स्वस्थ रहेगा।
विज्ञापन

सवाल : शरीर स्वस्थ नहीं रहता है, इसलिए हमें क्या करना चाहिए। (वर्षा, गंगोह)
जवाब : रात में खाने के साथ सलाद न खाएं। खाने को पूरी तरह चबाकर ही खाएं। इससे गैस की समस्या भी नहीं होगी। भूख लगे तो खाना ज्यादा न खाएं। पौष्टिक आहार लें और व्यायाम जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : मेरी उम्र 70 साल है। गैस की दिक्कत रहती है। इस उम्र में क्या खाना चाहिए। (लियाकत अली, दिनेश विहार बेहट रोड)
जवाब : इस उम्र में हल्का खाना खाएं, जो आराम से पच जाए। खाना न पचने की वजह से ही गैस बन रही है। दिन में दही खाते हैं तो उसमें काला नमक जरूर डालें। सेब को खाली पेट न खाएं। खजूर भी ले सकते हैं।
सवाल : कैल्शियम की कमी है। ऐसे में क्या करना चाहिए। (सिंकदर, गंगोह)
जवाब : सबसे पहले जांच कराएं। हरी पत्तेदार सब्जियों पालक, मेथी, ब्रोकली का सेवन करें। इसके अलावा तिल, बादाम का पाउडर बना लें। रोजाना दो अंडे खाएं। ऐसा करने से कैल्शियम की कमी होगी।
सवाल : पेट में कमी है और भूख भी नहीं लगती है। खाना भी नहीं पचता है। (गुलबहार, मुजफ्फराबाद)
जवाब : रोजाना कम से कम 10 गिलास पानी पिएं। खाना खाने के बीच में पानी का सेवन न करें। दही खा रहे हैं तो उसमें काला नमक जरूर डालें। चाय में अजवाइन व सौंप डालकर पिएं। सोते समय दूध में चीनी के बजाय गुड़ या शक्कर डालकर लें। ऐसा 10 दिन तक करो। जरूर भूख लगने लगेगी।
सवाल : दिनभर में एक गिलास पानी पीता हूं। मन ही नहीं करता। (अनुज कुमार, नुमाइश कैंप)
जवाब : रोज सुबह उठने के बाद खाली पेट एक से दो गिलास पानी पिएं। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें। अगर सादा पानी पसंद नहीं है तो उसमें नींबू या पुदीना डालें। सोने से पहले पानी पीने की आदत डालें। खाना खाने के आधे घंटे बाद ही पानी पिएं।

सवाल : मुझे शुगर है। डाइट प्लान क्या होना चाहिए। (सतीश, चिलकाना रोड)
जवाब : हमें अपनी डाइट का ख्याल तो हर समय ही रखना चाहिए। आपको ताजा और हल्का खाना ही खाना चाहिए और बासी खाने से परहेज करना चाहिए। रात को मेथी दाना पानी में भिगो लिया करो, जोकि आपको शुगर कम करने में मदद कर सकता है। इसमें हर दिन योग को अपनाना चाहिए और चीनी को छोड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed