Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
roopak nmuredr - the ndrf team was not reached, the parients sitiing in jungle for search operation
{"_id":"5f1097fd8ebc3e63954b3e4e","slug":"roopak-nmuredr-the-ndrf-team-was-not-reached-the-parients-sitiing-in-jungle-for-search-operation-sardana-news-mrt4915629172","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूपक हत्याकांड : नहीं पहुंची एनडीआरएफ टीम, सर्च अभियान के इंतजार में जंगल में बैठे रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूपक हत्याकांड : नहीं पहुंची एनडीआरएफ टीम, सर्च अभियान के इंतजार में जंगल में बैठे रहे परिजन
जटौला के जंगल में सर्च अभियान शुरू होने के इंतजार में बैठे रूपक के परिजन।
- फोटो : SARDANA
Link Copied
रोहटा(मेरठ)। जटौला गांव के जंगल में सात दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन रूपक के आठवें दिन एनडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस कारण बृहस्पतिवार को सर्च अभियान शुरू नहीं किया जा सका। शाम तक इंतजार करने के बाद परिजन भी मौके से चले गए।
विज्ञापन
रूपक हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी विक्की को कंकरखेड़ा पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी विक्की ने बताया कि बोरवेल में ही रूपक के शव को काटकर डाला था। पुलिस इस मामले में अब तक पांच हत्यारों को गिरफ्तार कर चुकी है, इसके बाद भी अभी तक शव नहीं मिल सका है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने परिजनों को बताया कि गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम पहुंच रही है। इसके बाद परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। शाम तक परिजन टीम का इंतजार करते रहे, लेकिन टीम नहीं आई। इसके परिजन घर चले गए। परिजनों में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले पर पर्दा डालने में लगी हुई है। वहीं मृतक रूपक के घर पर सपा नेता राजपाल सिंह टीम सहित पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस अफसरों से वार्ता कर जल्द शव तलाश करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।