{"_id":"5ffb5c918ebc3e32ef0e9818","slug":"roof-of-shabby-cremation-ground-city-news-mrt519896758","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर मिली खड़ौली शमशान घाट की छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर मिली खड़ौली शमशान घाट की छत
विज्ञापन
जर्जर मिली खड़ौली शमशान घाट की छत
मेरठ। नई बस्ती लल्लापुरा शमशान घाट की तरह खड़ौली शमशान घाट के शवदाह स्थल की छत जर्जर मिली है। निर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रदीप श्रीवास्तव ने रविवार को शमशान घाट का निरीक्षण किया। वह सोमवार को इसकी रिपोर्ट मुख्य अभियंता को सौपेंगे।
अवर अभियंता निगम पार्षद रेनू सैनी और उनके पति मनोज सैनी के साथ खड़ौली शमशान घाट पहुंचे। यहां पर एक बड़ा और एक छोटा शवदाह स्थल है। उन्होंने बताया कि इनमें से एक शवदाह स्थल की छत जर्जर हो गई है। छत से प्लास्टर टूटकर गिरने से छत की सरिया दिखने लगी है। रिपोर्ट सोमवार को मुख्य अभियंता को सौंप दी जाएगी। अवर अभियंता ने बताया कि नई बस्ती लल्लापुरा में किए गए निरीक्षण में शवदाह स्थल की जर्जर छत मिलने पर उसकी रिपोर्ट सौंपी गई थी। विभाग ने शवदाह स्थल की छत और लोगों के बैठने के लिए बनने वाली गैलरी के लिए 15 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है।