फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roof of a mud house collapses; five family members injured.

Meerut News: कच्चे मकान की छत गिरी, परिवार के पांच सदस्य घायल

Tue, 08 Sep 2026 09:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Roof of a mud house collapses; five family members injured.
सरधना। गांव कुशावली में मकान की छत गिरने से घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची ऐंबुलेंस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कुशावली गांव निवासी सुरेश, उसकी पत्नी मिथलेश, बेटी सोनम, पुत्रवधू पूजा और तीन माह की पीहु मंगलवार दोपहर मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर घायल हो गई। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर में बैठकर खाना खा रहे थे। छत के साथ लोहे का पिलर गिरने से सभी उसकी चपेट में आ गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और सीएचसी सरधना में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कुशावली निवासी सुरेश पुत्र रतन सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका परिवार कच्चे मकान में रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण मकान की छत में सीलन आ गई थी। मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे सुरेश, मिथलेश, सोनम, पूजा और तीन माह की पीहु घर में मौजूद थे। परिवार के सदस्य खाना खा रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्चे मकान की छत भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। छत में लगा लोहे का पिलर भी नीचे आ गिरा और परिवार के सदस्य उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन

छत गिरने की आवाज और परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को तत्काल सीएचसी सरधना पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार सरधना योगेश चंद ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई।

सरधना। गांव कुशावली में मकान की छत गिरने से घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची ऐंबुलेंस। संवाद

सरधना। गांव कुशावली में मकान की छत गिरने से घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची ऐंबुलेंस। संवाद

सरधना। गांव कुशावली में मकान की छत गिरने से घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची ऐंबुलेंस। संवाद

सरधना। गांव कुशावली में मकान की छत गिरने से घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची ऐंबुलेंस। संवाद

सरधना। गांव कुशावली में मकान की छत गिरने से घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची ऐंबुलेंस। संवाद

सरधना। गांव कुशावली में मकान की छत गिरने से घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची ऐंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed