{"_id":"642b3cb279f0a044d8068ee4","slug":"rojedar-e-rickshaw-driver-beaten-tsi-suspended-meerut-news-c-14-1-179169-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रोजेदार ई-रिक्शा चालक को डंडा मारा, टीएसआई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रोजेदार ई-रिक्शा चालक को डंडा मारा, टीएसआई निलंबित
Tue, 04 Apr 2023 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 04 Apr 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। हापुड़ अड्डे पर रोजेदार ई-रिक्शा चालक नौशाद को डंडा मारना टीएसआई युद्धवीर को भारी पड़ गया। आरोप है कि टीएसआई ने रोजेदार चालक को डंडा मारा और उससे मारपीट की। इसके बाद हंगामा हुआ तो टीएसआई को निलंबित कर दिया गया।
समर गार्डन निवासी नौशाद ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार को नौशाद की ई-रिक्शा हापुड़ अड्डे पर पहलवान होटल के सामने खड़ी थी। टीएसआई युद्धवीर ने ई-रिक्शा को सड़क से हटाने को कहा है। आरोप है कि टीएसआइ ने डंडा मार दिया। नौशाद के नाक पर डंडा लगने से लहूलुहान हो गया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद नौचंदी, लिसाड़ीगेट और कोतवाली थाने की पुलिस पहुंची। जाम लगाने वाले लोगों को समझाकर शांत किया गया। वहीं, घायल नौशाद को पीएल शर्मा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सपा नेता बदर अली ने नौशाद का हालचाल जाना और अधिकारियों से बातचीत की।
हंगामा कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि नौशाद रोजे से था। इसके बाद भी पुलिस ने उसकी पिटाई की। रोजेदारों के हंगामा करने पर एसएसपी ने वायरलैस सेट पर ही पुलिस चेकिंग को बंद कराया। इसके साथ ही टीएसआई को निलंबित कर जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-- वर्जन --
टीएसआई को ई-रिक्शा चालक से अभद्रता नहीं करनी चाहिए थी। अगर सड़क से नहीं हट रहे थे तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती थी। सीओ कोतवाली को प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं। - रोहित सजवाण, एसएसपी